Opinion Poll: कर्नाटक में BJP या कांग्रेस, किसके सर सजेगा ताज?, चौंकाने वाले हैं ओपिनियन पोल के आंकड़े

Opinion Poll: ओपिनियन पोल में करीब 25 हजार जनता की राय ली गई है। जिसमें कर्नाटक की सभी सीटों पर सर्वे किया गया है। सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आ है। दरअसल सी वोटर के ओपिनियन पोल कांग्रेस को सबसे अधिक सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 115-127 सीटें मिल सकती है। जबकि भाजपा को 68-80 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

Avatar Written by: March 29, 2023 7:38 pm
BJP Congress

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद चुनावी बिगुल बज गया है। बुधवार को इलेक्शन कमीशन ने राज्यों में होने वाले विधानसभा की डेट का ऐलान कर दिया है। कर्नाटक में एक फेज में 10 मई को मतदान होने है, जबकि नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। वहीं चुनाव तारीख का ऐलान होने के साथ सत्तारूढ़ भाजपा दोबारा सत्ता वापसी के लिए पूरा दम लगा रही है। वहीं कांग्रेस, जेडीएस समेत विपक्षी पार्टी भी चुनाव दंगल में जुट गई है। हालांकि कर्नाटक चुनाव में भाजपा क्या फिर से सत्ता पर काबिज होगी या फिर राज्य की जनता कांग्रेस पार्टी को मौका देगी। इसका पता तो चुनावी नतीजे आने के बाद साफ हो पाएगा। इसी बीच कर्नाटक के चुनाव तारीख का ऐलान होने के बाद एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ओपिनियन पोल किया गया है। इस ताजा ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए है।

ओपिनियन पोल में करीब 25 हजार जनता की राय ली गई है। जिसमें कर्नाटक की सभी सीटों पर सर्वे किया गया है। सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आ है। दरअसल सी वोटर के ओपिनियन पोल कांग्रेस को सबसे अधिक सीटें मिलने का अनुमान है। राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 115-127 सीटें मिल सकती है, जबकि भाजपा को 68-80 सीट मिलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा जेडीएस को 25 से 35, अन्य के खाते 0-2 से सीट आ सकती है।

सर्वे के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आ सकती है। यानी राज्य की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मनाया है। वहीं वोट शेयर की बात करें तो सर्वे में भाजपा को 35 फीसदी, कांग्रेस का 40 प्रतिशत और जेडीएस को 18 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिखा रखा है। इसके अलावा ओपिनियन पोल में कर्नाटक के सीएम के चेहरे को तौर पर जनता किसे पंसद करती है। इसको लेकर भी सर्वे किया गया। जिसमें पहली पसंद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया है जिन्हें 39 प्रतिशत वोट दिए है। इसके दूसरे स्थान पर बसवराज बोम्मई हैं। उन्हें 31 फीसद वोट प्राप्त हुए है।

गौरतलब है कि 2018 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि बाद में गठबंधन दरार पड़ने के बाद 2019 में राज्य में सरकार गिर गई थी। इसके बाद बीएस येदियुरप्पा ने बागी विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। लेकिन बाद उनके सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बासवराज बोम्मई को राज्य की कमान सौंपी गई।