newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, उरी में दो जवान शहीद

जम्मू एवं कश्मीर के उरी में एलओसी के पास पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए तीन भारतीय सैनिकों में से दो शहीद हो गए है।

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के उरी में एलओसी के पास पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए तीन भारतीय सैनिकों में से दो शहीद हो गए है। सेना ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बयान में कहा गया, “पाकिस्तान ने रामपुर सेक्टर में शुक्रवार को अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें घायल हुए दो जवानों ने दुर्भाग्य से दम तोड़ दिया। सेना उनके सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है।”

इससे पहले पुंछ के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक नागरिक की मौत हुई थी, जिसके एक दिन बाद शुक्रवार को पाक ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ। 16 वर्षीय गुलफराज की गुरुवार को मौत हो गई थी, जबकि 35 वर्षीय एक अन्य नागरिक अकारण हुई गोलीबारी में घायल हो गया था।

jammu kashmir ceasefire violation

पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के मामलों में तेजी आई है। पाकिस्तान एलओसी पर कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में रक्षा चौकियों और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहा है।