newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pakistan Trolled: अपने देश का उल्टा झंडा लहरा रहा था पाकिस्तानी, भारतीयों ने कश्मीर का नाम लेकर ऐसे कसे तंज

वीडियो मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप मैच का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तानी नागरिक स्टैंड में अपने देश का झंडा लहरा रहा है। इस झंडे में चांद और सितारा है, लेकिन वो नीचे की तरफ है। पाकिस्तानी नागरिक अपने देश की टीम का जोश बढ़ाने के लिए झंडे को जोर-जोर से लहराता है।

नई दिल्ली। अपने एक नागरिक की गलती की वजह से पाकिस्तान को खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। कश्मीर पर अपना दावा करने वाले पाकिस्तान पर भारतीय जमकर तंज कस रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान के नागरिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप मैच का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तानी नागरिक स्टैंड में अपने देश का झंडा लहरा रहा है। इस झंडे में चांद और सितारा है, लेकिन वो नीचे की तरफ है। पाकिस्तानी नागरिक अपने देश की टीम का जोश बढ़ाने के लिए झंडे को जोर-जोर से लहराता है। देखिए ये वीडियो।

वीडियो में आगे सुनाई देता है कि एक भारतीय फैन उससे कह रहा है कि तुम्हारा झंडा उल्टा है। कई बार वो ये बात कहता है। अन्य भारतीय फैंस भी यही बात कहते हैं। जिसके बाद पाकिस्तान के नागरिक को अपनी गलती का पता चलता है। वो झंडे को सीधा करता है और फिर लहराता है। अपने नागरिक की इसी गलती पर अब कश्मीर के मामले में पाकिस्तान की जमकर फजीहत हो रही है। इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं और तंज कस रहे हैं कि ‘और इन्हें कश्मीर चाहिए।’ बता दें कि पाकिस्तान को भारत ने मैच में 4 विकेट से हराया था।

melbourne cricket ground

पाकिस्तान लगातार कश्मीर के राग गाता है। इस वीडियो पर लोगों ने तंज कसते हुए लिखा है कि पाकिस्तान में पागलों की कमी नहीं है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है कि जिसे अपने देश का फ्लैग नहीं याद है, उसे भला कश्मीर कैसे याद रहेगा। एक और यूजर ने लिखा है कि पाकिस्तान का सत्यानाश कर दिया। लोगों ने किस तरह पाकिस्तान पर तंज कसे हैं, ये आप नीचे देख सकते हैं…