newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: आनंद महिंद्रा का शेयर किया वीडियो देख लोग कर रहे PM की तारीफ, बोले- मोदी है तो मुमकिन है

Video: इस 30 सेकंड के वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स दान करने के लिए ‘नंदी बैल’ के माथे पर लगे UPI बारकोड को अपने स्मार्टफोन से स्केन कर रहा है। लोग इसे देखकर शॉक्ड हो रहे हैं कि डिजिटिल पेमेंट भारत में किस कदर आगे बढ़ रहा है।

नई दिल्ली। ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप’ के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया की दुनिया में अपने बेहतरीन ट्वीट्स (Tweets) को लेकर चर्चा में रहते हैं। आनंद महिंद्रा के शेयर किए ये वीडियो काफी फनी, मजेदार और रोमांच से भरपूर होते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ हो रही है। बता दें, आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें भारत में डिजिटल पेमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को दिखा जा सकता है। ये वीडियो आनंद महिंद्रा ने 6 नंबवर को ट्वीट किया थे। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्या आपको भारत में डिजिटल भुगतान की बढ़ती रफ्तार को लेकर किसी और सबूत की जरूरत है?!’

इस 30 सेकंड के वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स दान करने के लिए ‘नंदी बैल’ के माथे पर लगे UPI बारकोड को अपने स्मार्टफोन से स्केन कर रहा है। लोग इसे देखकर शॉक्ड हो रहे हैं कि डिजिटिल पेमेंट भारत में किस कदर आगे बढ़ रहा है। यहां ये अच्छी बात है कि एक समय था जब लोग डिजिटिल पेमेंट करने से बचते थे लेकिन अब लोग पेमेंट के लिए भी डिजिटिल तरीका अपना रहे हैं। एक तरह से कहें तो डिजिटल भुगतान लोगों के लिए बाएं हाथ का खेल बन गया है!।


आपको बता दें, आनंद महिंद्रा के इस शेयर किए गए वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 30 हजार से अधिक व्यूज और 13 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही सैकड़ों यूजर्स ने इस शेयर किए गए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में जिस तरह से डिजिटल इंडिया की ये तस्वीर देखने को मिली है उसके बाद लोग पीएम मोदी की काफी तारीफ कर रहे हैं। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपकी क्या राय है वीडियो में कमेंट करके जरूर बताएं।

वीडियो को देखकर मिल रहे ऐेसे रिएक्शन