newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indian Music on Planes: अब यात्री उठा सकेंगे भारतीय संगीत का लुत्फ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस कंपनियों को लिखा पत्र

Indian Music on Planes: इस संबंध में विमानन मंत्रालय की संयुक्त सचिव उषा पाधी (Usha Padhee) की ओर से DGCA प्रमुख अरुण कुमार एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने एयरपोर्ट और उड़ानों के दौरान भारतीय संगीत बजाने की अनुमति का अनुरोध किया है।

नई दिल्ली। जल्द ही भारतीय एयरपोर्ट (Indian Airport) और फ्लाइट्स बदलाव देखने को मिल सकता है। अब फ्लाइट्स और हवाई अड्डों पर भारतीय संगीत बजाने की धुन सुनाई दे सकती है। दरअसल नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने एयरलाइंस कंपनियों को चिट्ठी लिखकर सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट्स के साथ-साथ देश के हवाई अड्डों पर भी भारतीय संगीत बजाएं। आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने इस मामले पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ने ये सलाह दी। यदि अगर ऐसा हो जाता है तो फिर जल्द ही यात्री भारतीय संगीत का मजा ले सकेंगे।

इस संबंध में विमानन मंत्रालय की संयुक्त सचिव उषा पाधी (Usha Padhee) की ओर से DGCA प्रमुख अरुण कुमार एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने  एयरपोर्ट और उड़ानों के दौरान भारतीय संगीत बजाने की अनुमति का अनुरोध किया है। इसके साथ ही संयुक्त सचिव उषा पाधी ने दुनियाभर की एयरलाइंस का भी उदाहरण दिया है। उषा पाधी ने बताया कि अमेरिकी एयरलाइन में जैज़ या ऑस्ट्रियन एयरलाइन में मोजार्ट और मध्य पूर्व की एयरलाइन में अरब म्यूजिक बजता है।

इसके अलावा उन्होंने आगे ये भी बताया कि इंडियन एयरलाइंस शायद ही कभी उड़ान में भारतीय संगीत बजाते हैं, जबकि हमारे म्यूजिक की एक समृद्ध विरासत और संस्कृति है। इसमें कई चीजें ऐसी हैं जिस पर हर भारतीय वास्तव में गर्व करता है। बहुधा देखा जाता है कि फ्लाइट्स में सफर करने वाले भारतीय मुसाफिर भारतीय संगीतों से दूरी बनाए रखते हैं, जो आगे चलकर उनके भारतीय संंस्कृति के बिछड़ने की वजह बनकर उभर जाता है, लिहाजा इन्हीं  सब स्थितियों को ध्यान में रखते हुए उड्डयन मंत्रालय ने ये निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही विलायती मुसाफिरों को भारतीय संगीत का मधुर स्वर सुनने को मिलेगा। इससे हम अपनी संगीत और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय विरासत में एक नई पहचान मिलने में मदद मिलेगी।