newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मंत्रिपरिषद की बैठक

PM Modi Meeting: इससे पहले गुरुवार की शाम में ही पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल की बैठक की। इस बैठक में कोरोना से लड़ाई के लिए 23,123 करोड़ के इमरजेंसी हेल्थ पैकेज का ऐलान किया गया।

बतानई दिल्ली। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद 8 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लिया। बता दें कि इस बैठक की पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अध्यक्षता की। वहीं इससे पहले गुरुवार की शाम में ही पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक की। इसमें नए-पुराने मंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने विस्तार से चर्चा की। वहीं बैठक में कोरोना से लड़ाई के लिए 23,123 करोड़ के इमरजेंसी हेल्थ पैकेज का ऐलान किया गया। इसके अलावा मंडी के जरिए से एक लाख करोड़ रुपये को किसानों तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया, नरेंद्र सिंह तोमर ने इस संबंध में जानकारियां दीं।

बता दें कि मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले बुलाई गई कैबिनेट बैठक तकरीबन घंटेभर तक चली। इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार मंडियों का सशक्तीकरण चाहती है। बता दें कि इस बैठक में सरकार ने अपनी मंशा अनुरुप फैसला किया है कि एक लाख करोड़ रुपये मंडी के जरिए किसानों तक पहुंचेगा।

वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, APMC मंडियों को और मजबूत किया जा रहा है। कृषि मंडियों को और जो भी जरुरी हो वो, संसाधन दिया जाएगा। उन्होंने फिर से साफ किया कि, मंडियां खत्म नहीं होने वाली हैं। तोमर ने नारियल की खेती को बढ़ावा मिलने को लेकर जोर दिया और कहा कि, ”हमारे देश में एक बड़ा क्षेत्र है, जहां नारियल की खेती अधिक मात्रा में होती है। हम नारियल का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए नारियल बोर्ड में संशोधन करने जा रहे हैं। बता दें कि यह बोर्ड 1981 में बना था।

Narendra Singh Tomar

इस बोर्ड का अध्यक्ष खेती-किसानी पृष्ठभूमि से होगा और वह जमीन की हालात को सही से समझ सकेगा। उन्होंने कहा कि, इसके अलावा, एग्जीक्यूटिव पावर के लिए एक CEO बनाया जाएगा। इस बोर्ड में 2 तरह के सदस्य होंगे।” केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि मंडियां इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का इस्तेमाल कर सकेंगी।