newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Haryana: नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथी ललती राम के निधन से PM मोदी हुए दुखी, किया ये भावुक ट्वीट

Haryana: आजाद हिंद फौज के सिपाही और नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथी रहे हरियाणा के झज्‍जर निवासी स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमैन ललती राम का कोरोना से निधन हो गया है। करीब 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी ने आज अंतिम सांस ली।

नई दिल्ली। आजाद हिंद फौज के सिपाही और नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथी रहे हरियाणा के झज्‍जर निवासी स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमैन ललती राम का कोरोना से निधन हो गया है। करीब 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी ने आज अंतिम सांस ली। वहीं ललती राम के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर ललती राम को श्रद्धांजलि दी है। ललती राम को लेकर पीएम मोदी ने एक भावुक पोस्‍ट लिखा है।

राष्ट्रपति कोविंद ने भी ट्वीट कर ललती राम के निधन दुख जताया है।

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, ललती राम जी को सदैव अपनी देशसेवा और समर्पण के लिए याद किया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ INA के एक मजबूत स्तंभ के रूप में उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। उनका जीवनसंघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ॐ शांति शांति।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ललती राम के निधन पर खेद जताते हुए लिखा, आजाद हिंद फौज के सिपाही स्वतंत्रता सेनानी श्री ललती राम जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।