newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shinzo Abe Death News: शिंजो आबे के निधन से PM मोदी हुए दुखी, लिखा- मैंने अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक…

Shinzo Abe: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई सारे ट्विट्स किए है। उन्होंने लिखा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।”

नई दिल्ली। जापान के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक और पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) का आज निधन हो गया है। बता दें कि शुक्रवार को जब वो नारा प्रान्त में एक रैली को संबोधित कर रहे थे तब एक शख्स ने उन्हें गोली मार दी थी। बताते चलें कि शिंजो आबे पर पीछे से फायरिंग की गई और गोली लगने के बाद वे तुरंत जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उन्हें गोली लगने के बाद दिल का दौरा पड़ गया था। जिसके बाद उन्हें तुंरत एयर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल में एडमिट करवाया गया। लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जापानी मीडिया द्वारा मिल रही जानकारी की मानें तो इस घटना में गोली लगने से शिंजो आबे की मौत हो गई। वहीं उनके निधन की खबर सामने आने के बाद भारत समेत कई देशों ने दुख जताया है। वहीं भारत में जापान के पूर्व पीएम आबे के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख-

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई सारे ट्विट्स किए है। बता दें कि शिंजो आबे पीएम मोदी के बेहद ही करीबी दोस्तों में से एक थे। उन्होंने लिखा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”श्री आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मुलाकात की एक तस्वीर में साझा की है। पीएम मोदी ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “टोक्यो में अपने प्रिय मित्र, शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आबे के निधन पर जताया शोक-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आबे के निधन पर शोक जताया-