newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi in Nagaland: तेमजेन इमना के कायल हुए PM मोदी, चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही ये बात

PM Modi in Nagaland: पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, हमारे यहां के भाजपा प्रेसिंडेट तेमजेन इमना की बातें आज पूरा देश सुनता है, मजा लेता है। पीएम मोदी की ये बात सुनकर रैली में मौजूद लोग जोर-जोर से ताली बजाने लगते है। इतना ही नहीं पीएम मोदी के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नार्थ ईस्ट के मिशन पर हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने दीमापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने नागालैंड भाजपा (Nagaland BJP President) के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना अलॉन्ग को लेकर भी बयान दिया। बता दें कि तेमजेन इमना अलॉन्ग अक्सर अपने मजेदार बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने रहते है। वहीं जब पीएम मोदी नागालैंड में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। तब तेमजेन इमना अलॉन्ग की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, हमारे यहां के भाजपा प्रेसिंडेट तेमजेन इमना की बातें आज पूरा देश सुनता है, मजा लेता है। पीएम मोदी की ये बात सुनकर रैली में मौजूद लोग जोर-जोर से ताली बजाने लगते है। इतना ही नहीं पीएम मोदी के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है। आगे पीएम कहते है डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेमजेन इमना नागालैंड और नार्थ ईस्ट को शानदार तरीके से रिप्रेजेंट कर रहे हैं। मैं सोशल मीडिया पर उन्हें देखने की कोशिश करता हूं। तेमजेन इमना ने पीएम मोदी का वीडियो साझा करते हुए लिखा, गुरुजी ने बोल दिया। बस, हम तो धन्य हो गए !

इससे पहले पीएम मोदी के नार्थ ईस्ट पहुंचने पर तेमजेन इमना ने खुशी जताते हुए लिखा, इतनी खुशी है क्या बताऊं ! जब गुरुजी नागालैंड में। ज्ञात हो कि नागालैंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना अक्सर अपने मजेदार कमेंट के चलते चर्चा में रहते है। नागालैंड सरकार में मंत्री और भाजपा नेता तेमजेन इमना ने दिल्ली आने का किस्सा सुनाया था।

उन्होंने छोटी आंखों के फायदे गिनाकर जीता सबका दिल जीता था। आपको बता दें कि नागालैंड में 60 विधानसभा सीटें पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है, जबकि चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।