नई दिल्ली। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका में ग्रैंड वेकलम किया जा रहा हैं। पीएम मोदी के इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर दुनियाभर में खूब चर्चा हो रही है। उनके यूएस दौरे को लेकर खासा उत्साह भी नजर आ रहा है। अमेरिका में पीएम मोदी का खास सम्मान किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अपने ही देश की विपक्षी पार्टियां उनके इस दौरे को लेकर सवाल उठा रही है और निशाना साध रही है। पीएम मोदी के यूएस दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी इस कदर हताश हो गई है कि अब उन पर विवादित कमेंट करने से भी पीछे नहीं हट रही है। इस बार कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए बिगड़े बोल बोले हैं। दरअसल रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी द्वारा अमेरिका की प्रथम लेडी को ग्रीन डायमंड गिफ्ट दिया। जिसके बाद कांग्रेस नेता ने मीडिया से बात करते हुए अपमानजनक टिप्पणी कर डाली।
पत्रकार ने जब रेणुका चौधरी से सवाल किया कि पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी को ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया है। इस पर आप क्या कहेगी। जिस पर उन्होंने कहा, अब क्या कहे बाइडेन की बीवी को ग्रीन डायमंड दिया। अपनी पत्नी को दिया? ये मुझे बता थे। अब कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। लोग कांग्रेस की जमकर क्लास लगा रहा है।
Modi gifted Green Diamond to Biden’s wife.. What gift did he give to his wife? pic.twitter.com/jNPGFeBaIi
— Renuka Chowdhury (@RenukaCCongress) June 22, 2023
एक यूजर ने रेणुका चौधरी पर तंज कसते हुए लिखा, ”ऐसे लोगों की वजह से ही कांग्रेस गर्त में जा चुकी है। रेणुका चौधरी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री है लेकिन अमर्यादित बोल रहीं है – मोदी देश के प्रधानमंत्री है और वो देश के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति व अन्य से भेंट कर रहे हैं व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं।”
ऐसे लोगों की वजह से ही कांग्रेस गर्त में जा चुकी है
@
मोहतरमा रेणुका चौधरी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री हैँ लेकिन अमर्यादित बोल रहीं हैँ – मोदी देश के प्रधानमंत्री हैँ और वो देश के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति व अन्य से भेंट कर रहे हैँ व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं..#ModiHaiToMumkinHai pic.twitter.com/NzzpmdmfgF— Anoop tripathi (@anooptr29143256) June 22, 2023
बता दें कि इससे पहले रेणुका चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ईडी द्वारा शिकंजा कसने पर पुलिसकर्मी के साथ गुंडागर्दी करते दिखी थी। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस वाले का कॉलर तक पकड़ लिया था।