newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pak Conspiracy: इस आतंकी के जरिए भारत को दहलाना चाहता है पाक, दो पूर्व पुलिसवालों के बेटे भी साजिश में शामिल

पाकिस्तान की साजिश का खुलासा होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA भी सक्रिय हो गई है। कुरुक्षेत्र में मिले विस्फोटक के मामले में गिरफ्तार शमशेर उर्फ शेरा से पूछताछ कर इस आतंकी मॉड्यूल के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। उसके और साथी भी पकड़े गए हैं।

कुरुक्षेत्र। पंजाब में एक बार फिर खालिस्तान आंदोलन की आड़ में आतंकवाद फैलाने की साजिश पाकिस्तान ने रची है। पाकिस्तान की इस साजिश में उसका साथ वहां बैठा आतंकी और गैंगस्टर हरविंदर रिंदा दे रहा है। हरियाणा पुलिस की जांच से पता चला है कि पहले करनाल और और अब कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मिला विस्फोटक रिंदा ने ही भिजवाया था। पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि रिंदा की इस साजिश में पंजाब पुलिस के दो पूर्व कर्मचारियों के बेटे भी शामिल हैं। रिंदा के बारे में खुलासा होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA भी सक्रिय हो गई है। कुरुक्षेत्र में मिले विस्फोटक के मामले में गिरफ्तार शमशेर उर्फ शेरा से पूछताछ कर इस आतंकी मॉड्यूल के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

bomb found in punjab

बता दें कि हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने शेरा के पास से 1.3 किलो आरडीएक्स बरामद किया था। उसके दो और साथियों रॉबिनप्रीत सिंह और बलजीत सिंह को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक विस्फोटक रखने के लिए रॉबिन और दो अन्य लोग शेरा के साथ आए थे। ये लोग पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने वाले नशे को बलजीत के पास रखते थे। बलजीत सिंह कंबो दाईवाला गांव का निवासी है। उसके पास से पंजाब और हरियाणा पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस इनके साथी अर्शदीप सिंह की तलाश कर रही है।

arrest

शेरा को हरियाणा पुलिस ने 10 दिन की रिमांड पर लिया है। उसके और परिजनों के बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि विदेश से शेरा और उसके साथियों को काफी पैसा मिला है। जांच में शेरा और उसके साथियों ने बताया है कि उन्होंने 15 अगस्त से पहले दिल्ली और हरियाणा में धमाके करने की साजिश रची थी। इसके लिए उन्हें विस्फोटक पहुंचाना था। जबकि, धमाके का काम दूसरे स्लीपेर सेल को दिया गया था।