newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mulayam Singh Yadav Death: ‘मुलायम सिंह का आशीर्वाद और सलाह आज भी मेरे लिए अमानत..’, गुजरात में PM मोदी नेता जी को याद कर हुए भावुक

Mulayam Singh Yadav Death: पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, आज मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव जी का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मुलायम सिंह के साथ मेरा नाता बड़ा विशेष प्रकार रहा। जब हम दोनों मुख्यमंत्री के रूप में मिला करते थे। वे भी और मैं भी एक अपनत्व का भाव अनुभव करते थे। और 2014 लोकसभा चुनाव के लिए जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री पद के लिए आशीर्वाद दिया।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि मुलायम सिंह यादव कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं नेता जी के निधन के बाद देशभर में नेताओं और उनके समर्थकों में शोक की लहर छा गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री मंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उधर गुजरात दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने  भरूच में रैली को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नेता जी से जुड़े अपनी यादें भी लोगों के साथ साझा किए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी नेता जी को याद कर भावुक भी नजर आए।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, आज मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव जी का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मुलायम सिंह के साथ मेरा नाता बड़ा विशेष प्रकार रहा। जब हम दोनों मुख्यमंत्री के रूप में मिला करते थे। वे भी और मैं भी एक अपनत्व का भाव अनुभव करते थे। और 2014 लोकसभा चुनाव के लिए जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री पद के लिए आशीर्वाद दिया। मैंने भी विपक्ष में जो लोग थे जिनसे मेरा पहले से परिचय था ऐसे कुछ महानुभावों को देश के वरिष्ठ राजनेता थे। राजनीतिक रूप से हमारे विरोधी थे। लेकिन उन सबको फोन करके आशीर्वाद लेने का मैंने का उपक्रम किया था। पीएम मोदी ने आगे कहा मुझे याद है कि उस दिन मुलायम सिंह जी आशीर्वाद कुछ सलाह के दो शब्द वो आज भी मेरी अमानत है।

उन्होंने आगे कहा कि, मुलायम सिंह जी विशेष रही है कि 2013 में उन्होंने जो आशीर्वाद दिया था। उसमें कभी भी उतार-चढ़ाव नहीं आने दिया। वो राजनीतिक विरोधी बातें के बीच भी, जब 2019 संसद का आखिरी संत्र था पिछली लोकसभा का और संसद के अंदर मुलायम सिंह जी जैसे वरिष्ठ नेता उन्होंने खड़े होकर संसद में जो बात बताई थी। वो देश के किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता के मन में बहुत बड़ा आशीर्वाद होता है। उन्होंने संसद में खड़े होकर कर कहा था। मोदी जी सबको साथ लेकर चलते है और इसलिए मुझे पक्का विश्वास है वो 2019 में फिर से चुनकर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। कितना बड़ा दिल होगा, जब तक जीवित रहे, जब भी मौका मिला, उनके आशीर्वाद मिलते रहे। मैं आज आदरणीय मुलायम जी को गुजरात की इस धरती से मां नर्मदा के तट से भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार और समर्थकों को ये दु:ख सहने की शक्ति दे।

यहां देखिए वीडियो-