newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Mann Ki Bat: मन की बात का 75वां संस्करण, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

Mann Ki Bat: पीएम मोदी के मन की बात का यह 75वां संस्करण है, और इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को ढेर सारी बधाई दी। उन्होंने कहा कि, “मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ कि आपने इतनी बारीक नज़र से ‘मन की बात’ को follow किया है और आप जुड़े रहे हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इस बीच पीएम मोदी आज अपने मन की बात कार्यक्रम में देश से बात की। बता दें कि होली का त्योहार और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज की मन की बात काफी अहम मानी जा रही है। पीएम मोदी के मन की बात का यह 75वां संस्करण है, और इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को ढेर सारी बधाई दी। उन्होंने कहा कि, “मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ कि आपने इतनी बारीक नज़र से ‘मन की बात’ को follow किया है और आप जुड़े रहे हैं। ये मेरे लिए बहुत ही गर्व का विषय है, आनंद का विषय है।” पीएम मोदी ने कहा कि, मैं आज, इस 75वें episode के समय सबसे पहले ‘मन की बात’ को सफल बनाने के लिए, समृद्ध बनाने के लिए और इससे जुड़े रहने के लिए हर श्रोता का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूँ।

पीएम मोदी ने क्या कहा-

उसी प्रकार से हमारे कोरोना warriors के प्रति सम्मान, आदर, थाली बजाना, ताली बजाना, दिया जलाना। आपको अंदाजा नहीं है कोरोना warriors के दिल को कितना छू गया था वो, और, वो ही तो कारण है, जो पूरी साल भर, वे, बिना थके, बिना रुके, डटे रहे।

पिछले वर्ष ये मार्च का ही महीना था, देश ने पहली बार जनता curfew शब्द सुना था। लेकिन इस महान देश की महान प्रजा की महाशक्ति का अनुभव देखिये, जनता curfew पूरे विश्व के लिए एक अचरज बन गया था। अनुशासन का ये अभूतपूर्व उदाहरण था, आने वाली पीढ़ियाँ इस एक बात को लेकर के जरुर गर्व करेगी।

आज़ादी के लड़ाई में हमारे सेनानियों ने कितने ही कष्ट इसलिए सहे, क्योंकि, वो देश के लिए त्याग और बलिदान को अपना कर्तव्य समझते थे। उनके त्याग और बलिदान की अमर गाथाएँ अब हमें सतत कर्तव्य पथ के लिए प्रेरित करे।

modi-mann-ki-baat

आप देखिएगा, देखते ही देखते ‘अमृत महोत्सव’ ऐसे कितने ही प्रेरणादायी अमृत बिंदुओं से भर जाएगा, और फिर ऐसी अमृत धारा बहेगी जो हमें भारत की आज़ादी के सौ वर्ष तक प्रेरणा देगी। देश को नई ऊँचाई पर ले जाएगी, कुछ-न-कुछ करने का जज्बा पैदा करेगी।

किसी स्वाधीनता सेनानी की संघर्ष गाथा हो, किसी स्थान का इतिहास हो, देश की कोई सांस्कृतिक कहानी हो, ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान आप उसे देश के सामने ला सकते हैं, देशवासियों को उससे जोड़ने का माध्यम बन सकते हैं।

हमारे पास योग, आयुर्वेद न जाने क्या कुछ नहीं है। भारत के लोग दुनिया में गर्व से कहते हैं कि वे भारतीय है। हम अपनी भाषा, पहनाव, खान-पान पर गर्व करते हैं। हमें नया तो पाना है, लेकिन साथ में पुरातन को गवाना नहीं है। हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

बी फ्रामिंग देश में शहद क्रांति का आधार बन रहा है। बड़ी संख्या में किसान इससे जुड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के एक गांव गुरदुम में लोगों ने शहद पैदा करने का काम शुरू किया है। इस जगह के शहद की बाजार में अच्छी मांग है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ रही है।

देश की बेटियां आज हर जगह अपनी अलग पहचान बना रही है। वे खेलों में अपनी दिलचस्पी दिखा रही है। अभी हाल ही में मिताली राज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं। उन्हें इसके लिए बहुत-बहुत बधाई