newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Egypt Visit Live: PM मोदी मिस्र का पिरामिड देखने पहुंचे, देखिए तस्वीरें

PM Modi Egypt Visit : पीएम मोदी राजधानी काहिरा स्थित अल हकीम मस्जिद पहुंचे चुके हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया। यह मस्जिद मिस्र की ऐतिहासिक मस्जिदों में से एक है। इसका निर्माण  11वीं शताब्दी में हुआ था। यह मिस्र के प्रमुख  ऐतिहासिक व पर्यटक स्थलों में से एक है, जिसे बड़ी संख्या में ना महज मिस्र, बल्कि पूरी दुनिया से मुस्लिम श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे के बाद दो दिन के लिए मिस्र पहुंचे हैं। 1998 के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री मिस्र दौरे पर गया है। हालांकि, इससे पहले मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सिसी गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर राजकीय मेहमान भारत आए थे। बीते शनिवार को पीएम मोदी मिस्र पहुंचे। जहां उनके समकक्ष मुस्तफा मैडबौली ने उनका स्वागत किया। इस खास मौके पर पीएम मोदी को 21 तोपों की सलामी भी दी गई। इस अवसर पर कई मिस्री भारतीय परिधान में भी नजर आए। इस बीच एक मिस्री लड़की ने पीएम मोदी को बॉलीवुड का गाना भी सुनाया जिसे सुनकर प्रधानमंत्री मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं, आज  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिस्र दौरे का दूसरा दिन है, जिसका शेड्यूल भी सामने आ चुका है।वहीं, पीएम मोदी के मिस्र के दूसरे दिन के दौरे से जुड़ी हर खबर से रूबरू होने के लिए बने रहिए। न्यूज रूम पोस्ट के लाइव ब्लॉग के साथ।

LIVE UPDATE:-

पीएम मोदी मिस्र के गाजा स्थित पिरामिड देखने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मिस्र के प्रतिनिधिमंडल था।  आप नीचे लगे वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे पीएम मोदी गाजा स्थित पिरामिड का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी को मिस्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से नवाजा गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने पीएम मोदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया है। ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ मिस्र का सर्वोच्च राजकिय सम्मानित सम्मान माना जाता है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सिसी से मुलाकात हुई। अब दोनों  में किन मुद्दों पर वार्ता होती है। इसके अलावा किन मुद्दों पर दोनों के बीच समझौता है। यह देखना होगा।

पीएम मोदी राजधानी काहिरा स्थित अल हकीम मस्जिद पहुंचे चुके हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया। यह मस्जिद मिस्र की ऐतिहासिक मस्जिदों में से एक है। इसका निर्माण  11वीं शताब्दी में हुआ था। यह मिस्र के प्रमुख  ऐतिहासिक व पर्यटक स्थलों में से एक है, जिसे बड़ी संख्या में ना महज मिस्र, बल्कि पूरी दुनिया से मुस्लिम श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

दूसरी विश्व युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र की राजधानी काहिरा  पहुंचे। वहां उन्होंने भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं हैं।