newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

9/11 Attack: 9/11 की बरसी पर बोले पीएम मोदी, इस दिन ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया

9/11 Attack: उन्होंने 9/11 की तारीख को याद करते हुए कहा कि इस दिन ने पूरे विश्व को काफी कुछ सिखाया भी है। उन्होंने कहा कि एक सदी पहले 11 सितंबर 1893 का ही दिन था जब शिकागो में विश्व धर्म संसद का आयोजन हुआ था।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअली अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का लोकार्पण किया और सरदारधाम फेज-2 कन्या छात्रालय का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने उस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने 9/11 की तारीख को याद करते हुए कहा कि इस दिन ने पूरे विश्व को काफी कुछ सिखाया भी है। उन्होंने कहा कि एक सदी पहले 11 सितंबर 1893 का ही दिन था जब शिकागो में विश्व धर्म संसद का आयोजन हुआ था।

पीओम मोदी ने इस संबोधन में कहा- ”आज 11 सितंबर यानी 9/11 है। दुनिया के इतिहास की एक ऐसी तारीख जिसे मानवता पर प्रहार के लिए जाना जाता है। लेकिन इसी तारीख ने पूरे विश्व को काफी कुछ सिखाया भी है। एक सदी पहले ये 11 सितंबर 1893 का ही दिन था जब शिकागो में विश्व धर्म संसद का आयोजन हुआ था।”

उन्होंने कहा- ”आज के ही दिन स्वामी विवेकानंद ने उस वैश्विक मंच पर खड़े होकर दुनिया को भारत के मानवीय मूल्यों से परिचित कराया था। आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि 9/11 जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान, मानवता के इन्हीं मूल्यों से ही होगा।”

पीओम मोदी ने कहा कि आज के ही दिन स्वामी विवेकानंद ने उस वैश्विक मंच पर खड़े होकर दुनिया को भारत के मानवीय मूल्यों से परिचित कराया था। आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि 9/11 जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान, मानवता के इन्हीं मूल्यों से ही होगा।