newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महाराष्ट्र : लाल हुआ लोनार झील का पानी, जांच में जुटा वन विभाग

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में लोनार गड्ढा झील का पानी अचानक लाल हो गया है। इसके कारणों का पता अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं वन विभाग इस मामले की जांच में जुटा है।

मुंबई। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में लोनार गड्ढा झील का पानी अचानक लाल हो गया है। इसके कारणों का पता अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं वन विभाग इस मामले की जांच में जुटा है।

वहीं लोनार के तहसीलदार सैफान नदाफ ने कहा है कि बीते दो से तीन दिनों में हमने देखा है कि झील के पानी का रंग बदल गया है। वन विभाग को सैंपल इकट्ठा करने के लिए कहा गया है, ताकि कारणों का पता चल सके।

झील के पानी का रंग बदलने की चर्चा पूरे इलाके में है। हालांकि कारणों का पता नहीं चल पाया है जो चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित एक खारे पानी की झील है। इसका निर्माण एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण हुआ था।

स्मिथसोनियन संस्था, संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण, सागर विश्वविद्यालय और भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला ने इस स्थल का अध्ययन भी किया है। इस झील में 2007 में जैविक नाइट्रोजन यौगिकीकरण खोजा गया था। ऐसा माना जाता है कि उल्का पिंड का वजन दस लाख टन था।