newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: पूर्व CM कल्याण सिंह के निधन की फैली अफवाह, PM मोदी ने किया ट्वीट, स्थिति हुई साफ

Kalyan Singh Health: इससे पहले प्रधानमंत्री ने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह से बातकर उनकी सेहत की जानकारी ली थी। इसके लिए पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन कर कल्याण सिंह के सेहत और उन्हें उच्चतम स्वास्थ्य सुविधा मिलने को लेकर बात की थी।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की तबीयत बीते कई दिनों के गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। लेकिन इस बीच कल्याण सिंह के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कल्याण सिंह के निधन की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। बता दें कि पीएम मोदी लगातार कल्याण सिंह की हेल्थ अपडेट की जानकारी ले रहे हैं।

PM Modi Kalyan Singh

इससे पहले प्रधानमंत्री ने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह से बातकर उनकी सेहत की जानकारी ली थी। इसके लिए पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन कर कल्याण सिंह के सेहत और उन्हें उच्चतम स्वास्थ्य सुविधा मिलने को लेकर बात की थी। बता दें कि पीएम ने सीएम योगी को कल्याण सिंह के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराने को भी कहा।

Kalyan Singh

पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक के बाद एक दो ट्वीट किए है। पीएम मोदी ने खुद बताया कि उन्होंने कल्याण सिंह के पोते से फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, देशभर में अनगिनत लोग कल्याण सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। कल जेपी नड्डा जी, सीएम योगी जी और अन्य लोग उनसे मिलने अस्पताल गए थे, मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।’

 

इससे पहले गुरुवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। इसकी जानकारी जेपी नड्डा ने ट्वीट करके दी है।