newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

विजयवाड़ा के कोविड सेंटर में लगी आग से पीएम मोदी दुखी, ट्वीट कर कही ये बात

विजयवाड़ा पुलिस कमिश्नर बी.श्रीनिवासुलु ने इस घटना को लेकर कहा, सुबह करीब 5:09 बजे आग लगने की सूचना मिली, 25-30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक होटल में भयानक आग लग गई। जिस होटल में आग लगी उसका नाम विजयवाड़ा के स्वर्णा पैलेस होटल है और ये कोविड फैसिलिटी के लिए इस्तेमाल हो रहा था। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। आग लगने की घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है।

vijayawada fire

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए इस घटना पर कहा कि, “विजयवाड़ा के कोविड सेंटर में आग लगने से दुख हुआ। मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।”

Modi Vijaywada

वहीं इस हादसे पर आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि, ‘मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने आग लगने पर दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को राहत उपाय करने और आसपास के अस्पतालों में घायलों को भर्ती करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना की जांच करने के भी निर्देश दिए। आग उस होटल में लगी, जिसे लीज पर लिया गया था और निजी अस्पताल द्वारा कोविड मरीज़ों के इलाज के लिए चलाया जा रहा था।’

andhra pradesh cm reddy

इसके अलावा विजयवाड़ा पुलिस कमिश्नर बी.श्रीनिवासुलु ने इस घटना को लेकर कहा, “सुबह करीब 5:09 बजे आग लगने की सूचना मिली, 25-30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। और 15-20 लोगों को बचाया गया और दूसरे निजी अस्पताल में भेजा गया। कुछ की हालत अस्पताल में गंभीर है। करीब 30 कोविड मरीज़ और 10 अस्पताल स्टाफ यहां थे।”

Vijaywada Police

बता दें कि 30 लोगों को सेंटर से बाहर निकाला गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए इसे कोविड-19 सुविधा केंद्र के रूप में तब्दील किया गया था। वहीं, इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल, दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटा हुआ है। साथ ही राहत बचाव का कार्य जारी है। बताया गया है कि कई लोगों के होटल में फंसे होने की आशंका है। फिलहाल लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार शहर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए विजयवाड़ा स्थित स्वर्णा पैलेस होटल को कोविड-19 सुविधा केंद्र के रूप में तब्दील किया गया था। इस होटल में 40 के करीब कोरोना संक्रमित मरीजों को रखा गया था। वहीं, अन्य कर्मचारियों को मिलाकर कुल 50 लोग यहां रह रहे थे। आग लगने से कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल इस घटना में सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है और माना जा रहा है मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल मृतकों के शवों को होटल से बाहर निकाल लिया गया है।

vijayawada fire2

जिला कलेक्टर कृष्णा के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे हादसा हुआ। करीब 22 मरीज़ों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, उनका इलाज चल रहा है। अभी हम पूरी बिल्डिंग को खाली करने की कोशिश कर रहे हैं, आग बुझ गई है। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने की वजह शॉट सर्किट है, लेकिन अभी कारण का पता लगाना होगा।