newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: PM मोदी के इस ट्वीट पर लोगों ने केजरीवाल का जमकर उड़ाया मजाक, कहा- B’day पार्टी अफगानिस्तान में करवा दो

Delhi: पीएम मोदी के ट्वीट पर सीएम केजरीवाल ने उन्हें धन्यवाद दिया। लेकिन पीएम मोदी के ट्वीट के बाद केजरीवाल सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जमकर मजाक बनाया। साथ ही कई मीम्स भी बना डाले।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) एक फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए है। अक्सर ट्विटर पर केजरीवाल का जमकर मजाक उड़ाया जाता है। लेकिन खास बात ये है कि इस बार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने जन्मदिन के दिन ट्विटर पर ट्रोल हो गए। लोगों ने तरह-तरह के उनके मीम्स भी बना डाले। दरअसल आज आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई दी है। साथ ही पीएम मोदी ने केजरीवाल को दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की है।

Kejriwal and PM Modi

पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, दिल्ली के सीएम केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

पीएम मोदी के ट्वीट पर सीएम केजरीवाल ने उन्हें धन्यवाद दिया। लेकिन पीएम मोदी के ट्वीट के बाद केजरीवाल सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जमकर मजाक बनाया। साथ ही कई मीम्स भी बना डाले।