newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीएम संग बैठक में पीएम मोदी ने लॉकडाउन के असर को लेकर कही ये बड़ी बात

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि लॉकडाउन का देश को लाभ मिला है। सामूहिक प्रयासों का असर अब दिख रहा है। साथ ही उन्होंने लॉकडाउन पर राज्यों को संयम बरतने का मंत्री भी दिया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। बैठक में उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। 22 मार्च को देश में लागू लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आज चौथी बार सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बात की। जिसमें महामारी की स्थिति और महामारी रोकने के लिए केंद्र और राज्यों द्वारा उठाए गए कदम पर चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि लॉकडाउन का देश को लाभ मिला है। सामूहिक प्रयासों का असर अब दिख रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के मुकाबले भारत बेहतर स्थिति में है। साथ ही उन्होंने लॉकडाउन पर राज्यों को संयम बरतने का मंत्री भी दिया।

PM Narendra Modi

पीएम ने कहा कि देश में सामूहिक प्रयासों का परिणाम दिखा है। हजारों जिंदगियां बचाने में ये प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं। पहले लॉकडाउन में सख्ती और फिर दूसरे लॉकडाउन में कुछ रियायतों के साथ हमें दोनों चरण के लॉकडाउन के अनुभव हुए हैं। पीएम ने यह भी कहा कि राज्यों में भी अच्छा काम हुआ है।पीएम ने कहा कि हम एक्सपर्ट्स के सुझाव लगातार ले रहे हैं। मनेरेगा समेत कुछ उद्योग के काम चलने लगे हैं। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार मे कोटा में फंसे छात्रों का मुद्दा उठाया।

बैठक में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों में अरविंद केजरीवाल (दिल्ली), उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र), ईके पलानीस्वामी (तमिलनाडु), कोनराड संगमा (मेघालय) त्रिवेंद्र सिंह रावत (उत्तराखंड) और आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) शामिल थे। मेघालय, मिजोरम, पुड्डुचेरी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, गुजरात और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को बैठक में बोलने का मौका मिला। वहीं अन्य मुख्यमंत्रियों से अपने सुझाव लिखित में देने के लिए कहा गया है।