newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Neeraj Chopra: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने लहराया परचम, PM मोदी हुए गदगद, लिखा ये मैसेज

PM Modi Congratulates Neeraj Chopra: वहीं इतिहास रचने पर नीरज चोपड़ा को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। हर कोई उन्हें भारत का मान बढ़ाने पर शुभकामनाएं दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय खेल मंंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गज उन्हें ट्वीट कर बधाई दे रहे है।

नई दिल्ली। भारत के जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने आज इतिहास रच दिया है। अमेरिका के यूजीन में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (World Athletics Championships) में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। खास बात ये है कि 2003 के बाद यानी करीब 19 साल बाद इस प्रतियोगिता में भारत ने अपने नाम कोई मेडल हासिल किया है। इससे पहले पेरिस में लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज के कांस्य पदक जीतने के बाद से यह पहला पोडियम फिनिश था। हालांकि नीरज चोपड़ा गोल्ड से जरूर चूके गए, लेकिन टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट ने इतिहास रचते हुए अपना पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीता। वहीं इतिहास रचने पर नीरज चोपड़ा को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। हर कोई उन्हें भारत का मान बढ़ाने पर शुभकामनाएं दे रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय खेल मंंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गज उन्हें ट्वीट कर बधाई दे रहे है।

पीएम मोदी ने दी बधाई-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर बधाई देते हुए लिखा, ”हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक नीरज चोपड़ा द्वारा बड़ी उपलब्धि!#WorldChampionships में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर बधाई। यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा, ”वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है। जय हिंद!”

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने लिखा, ”हिंदुस्तान के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा अमेरिका में खेली गई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 19 साल बाद पदक जीतकर, इस चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले प्रथम भारतीय पुरुष बन गए हैं। रियाणा की माटी के लाल को 88.13 मीटर भाला फेंक सिल्वर मेडल जीतने पर हृदय से बधाई।”

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दी बधाई-

नीरज चोपड़ा के घर पर जश्न का माहौल-