newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: इतिहास रचने से चूकीं भारतीय गोल्फर, PM मोदी ने बढ़ाया हौसला, ट्वीट कर लिखा-‘वेल प्लेड अदिति’

Tokyo Olympics: पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा, वेल प्लेड अदिति, आपने अच्छा खेला। आपने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जबरदस्त कौशल और संकल्प दिखाया है। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारत की 23 साल की महिला गोल्फर अदिति अशोक को हर तरफ से तारीफ मिल रही है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अदिति के प्रदर्शन को सराहने वालों में सबसे आगे रहे। अदिति टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं। पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा, वेल प्लेड अदिति, आपने अच्छा खेला। आपने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जबरदस्त कौशल और संकल्प दिखाया है। पदक से आप भले चूक गई हों, लेकिन आपने किसी भी भारतीय से कम बड़ा कारनामा नहीं कर दिखाया तथा सबके लिये आप मिसाल बन गई हैं। आपके भावी प्रयासों के लिये शुभकामनायें।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अदिति शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा, आज के ऐतिहासिक प्रदर्शन से आपने(अदिति अशोक) भारतीय गोल्फ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। आपने बेहद शांत और शिष्टता के साथ खेला। धैर्य और कौशल के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए बधाई।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई