newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi 72th B’day: आज पीएम मोदी का 72वां जन्मदिन, मस्ती या पार्टी नहीं करेंगे प्रधानमंत्री, लेंगे इन चार बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा

पीएम नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। इस जन्मदिन के मौके पर भी मोदी मौज-मस्ती या पार्टीबाजी नहीं करेंगे। वो दिन भर काम करेंगे। कई कार्यक्रमों में भी उनको हिस्सा लेना है। तो आपको बताते हैं कि मोदी अपने जन्मदिन पर कौन कौन से प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। इस जन्मदिन के मौके पर भी मोदी मौज-मस्ती या पार्टीबाजी नहीं करेंगे। वो दिन भर काम करेंगे। कई कार्यक्रमों में भी उनको हिस्सा लेना है। तो आपको बताते हैं कि मोदी अपने जन्मदिन पर कौन कौन से प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। अपने जन्मदिन के मौके पर मोदी पहले मध्यप्रदेश जाएंगे। वहां कूनो नेशनल पार्क में वो नामीबिया से लाए जा रहे 8 चीतों को उनके बाड़ों में छोड़ेंगे। चीतों को खास विमान से नामीबिया से मध्यप्रदेश के ग्वालियर लाया जा रहा है। वहां से वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिए उनको कूनो नेशनल पार्क लाया जाएगा। चीतों को पहले 30 दिन तक क्वॉरेंटीन रखा जाना है। इसके लिए उनको छोटे बाड़ों में रखा जाएगा। 30 दिन बाद बड़े बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण पर अपनी राय देश से साझा करेंगे।

PM MODI3

कूनो नेशनल पार्क में चीते छोड़े जाने के बाद मोदी का दूसरा प्रोग्राम महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के साथ है। पीएम अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। वो अपनी सरकार में महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए काम बताएंगे और महिलाओं को सम्मानित भी करने वाले हैं। मोदी का तीसरा प्रोग्राम आईआईटी के छात्रों के संग है। इस बार पीएम के जन्मदिन पर देशभर के आईआईटी में पहला दीक्षा समारोह हो रहा है। आज विश्वकर्मा जयंती भी है। पीएम इस दीक्षा समारोह में आईआईटी के छात्रों को संबोधित कर राष्ट्र निर्माण के लिए उनका सहयोग मांगेंगे। इस कार्यक्रम में देशभर से हजारों युवा जुड़ेंगे।

pm modi

शाम को पीएम मोदी नेशनल नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी भी लॉन्च करेंगे। देश भर में लॉजिस्टिक्स की बिना रोक टोक आवाजाही को बढ़ावा देने के लिए शुरू हो रही इस नीति से पीएम के महत्वाकांक्षी गतिशक्ति मास्टर प्लान को भी जोड़ा जाएगा। भारत में पिछले कई साल से लॉजिस्टिक्स पॉलिसी पर काम चल रहा है। भारत में लॉजिस्टिक्स की लागत काफी ज्यादा है। यह देश की जीडीपी का करीब 14 फीसदी है। मोदी सरकार के मुताबिक लॉजिस्टिक्स पॉलिसी लागू होने के से बहुत फायदा देश को होगा और जीडीपी में भी काफी बढ़ोतरी होगी।