newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanks Vs Priyanka: बीजेपी में शामिल होगी कांग्रेस की पोस्टर गर्ल, प्रियंका गांधी के लिए कहा- बाल सफेद करने से…

एक टीवी चैनल से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि जल्दी ही लोगों को पता चल जाएगा कि वो बीजेपी में शामिल हो गई हैं। प्रियंका ने पहले आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने टिकट देने के लिए उनसे पैसा मांगा था। अब उनका कहना है कि चुनाव लड़ने के लिए वो बीजेपी में नहीं जा रही हैं और देश के लिए काम करना चाहती हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के साथ प्रियंका मौर्य को पार्टी का पोस्टर गर्ल बनाया था। अब कांग्रेस की यही पोस्टर गर्ल प्रियंका गांधी से नाराज है और बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रही है। प्रियंका मौर्य के मुताबिक कांग्रेस ने उन्हें सिर्फ पोस्टर गर्ल बना दिया और अनदेखी की। एक टीवी चैनल से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि जल्दी ही लोगों को पता चल जाएगा कि वो बीजेपी में शामिल हो गई हैं। प्रियंका ने पहले आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने टिकट देने के लिए उनसे पैसा मांगा था। अब उनका कहना है कि चुनाव लड़ने के लिए वो बीजेपी में नहीं जा रही हैं और देश के लिए काम करना चाहती हैं।

कांग्रेस से रिश्ता टूटने के बारे में प्रियंका ने बताया कि पार्टी लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा तो जोर से लगा रही है, लेकिन उन्हें चुनाव में उतरने नहीं दे रही है। मौर्य ने कहा कि प्रियंका गांधी या कांग्रेस नेतृत्व ने उसने बात करने की कोई पहल नहीं की। जहां किसी की बात न सुनी जाए, वहां समय देना और ताकत लगाना बेकार है। प्रियंका मौर्य ने कहा कि महिलाएं उनके साथ हैं और कांग्रेस के धोखे में आए हर उस इंसान की वो आवाज बनेंगी, जिसे दबाया या कुचला जा रहा है। मौर्य ने कहा कि सिर्फ नारे से कांग्रेस का काम नहीं चलेगा, उन्हें वाजिब हक भी देना होगा।

priyanka maurya 1

प्रियंका मौर्य ने टीवी चैनल के रिपोर्टर से कहा कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जारी घोषणापत्र में उनकी फोटो लगाकर धोखा किया। जब उन्होंने टिकट के लिए बात की, तो महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने दो टूक कह दिया कि लड़की होने से ही टिकट नहीं मिल जाता। मौर्य का आरोप है कि लगातार ये पूछकर उनका अपमान भी किया गया कि आपको राजनीति में आए भला कितने दिन हुए हैं। कांग्रेस नेताओं को जवाब देने के अंदाज में मौर्य ने कहा कि वो डॉक्टर हैं और तजुर्बा सिर्फ बाल सफेद होने से नहीं आता। बीजेपी के बारे में प्रियंका का कहना था कि पार्टी क्या पद देती है, ये उसपर है। उनका काम सिर्फ लोगों की मदद करने का है।