newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Election 2022: कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं” नारा की पोस्टर गर्ल ने पार्टी पर लगाए संगीन आरोप, प्रियंका के सचिव के खिलाफ दिया बड़ा बयान

UP Election 2022: कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस की पोल खोलकर रख दी। उन्होंने कहा कि पार्टी से उन्हें सरोजनी नगर से टिकट नहीं मिला। उन्होंने पार्टी पर धांधली करने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। गुरुवार को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें 50 महिलाएं शामिल हैं। इनमें  सपा छोड़कर कांग्रेस में आई पंखुड़ी पाठक, उन्नाव रेप पीड़िता की मां, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के नाम भी सूची में शामिल है। वहीं कांग्रेस पार्टी का यूपी चुनाव में इस बार नारा दिया है ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’। लेकिन अब कांग्रेस ने कैंपेन में जिस पोस्टर गर्ल की तस्वीर को इस्तेमाल किया है। अब उसी महिला ने कांग्रेस पर कई बड़े आरोप लगाए है। इतना ही नहीं महिला ने प्रियंका गांधी के सचिव सचिव संदीप सिंह पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया है। कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्य ने घूस मांगने का आरोप लगाया है कि पार्टी में काफी धांधली हो रही है।

Congress Poster

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस की पोल खोलकर रख दी। उन्होंने कहा कि पार्टी से उन्हें सरोजनी नगर से टिकट नहीं मिला। उन्होंने पार्टी पर धांधली करने का आरोप लगाया। प्रियंका मौर्य का आरोप है कि सरोजनी नगर विधानसभा सीट से उनका टिकट काटकर पार्टी ने रुद्र दमन सिंह को टिकट दे दिया क्योंकि वह टिकट के लिए रिश्वत नहीं दे सकीं।

वहीं, उन्होंने खुद पर हो रहे जुबानी हमलों के संदर्भ में कहा कि अब लोग कहेंगे कि मुझे टिकट नहीं मिला है, मैं इसलिए यह सब कर रही हूं। प्रियंका ने कहा कि मुझे पार्टी की तरफ से साल 2024 की तैयारी करने के लिए कहा गया था।

priyanka maurya

प्रियंका मौर्या ने ट्वीट कर लिखा, ”#लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ पर टिकट नहीं पा सकी क्युकी ओबीसी थी और घुस नही दे सकी। प्रियंका गांधी जी के संदीप सिंह को। कल सबूत के साथ वीडियो है चैनल पर दिखेगा। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”पार्टी में जो धांधली चल रही किसी की हिम्मत नही बोलने की।”

बता दें कि प्रियंका मौर्य कांग्रेस के कैंपेन ”लड़की हूं लड़ सकती हूं” की अहम किरदार रही थीं। पोस्टर में वे सबसे आगे दिखती हैं। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से जारी महिला घोषणा पत्र में भी प्रियंका पोस्टर गर्ल थीं।