newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली भाजपा कार्यालय में लगे हार स्वीकार के पोस्टर!

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती का रुझान साफ होते ही भाजपा ने हार मान ली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसके सामने आने के बाद अटकलें लगनी लगी हैं कि क्या भाजपा को पहले से ही अंदाजा था कि वह वोटों की गिनती में पिछड़ जाएगी।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती का रुझान साफ होते ही भाजपा ने हार मान ली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसके सामने आने के बाद अटकलें लगनी लगी हैं कि क्या भाजपा को पहले से ही अंदाजा था कि वह वोटों की गिनती में पिछड़ जाएगी।

Delhi Election BJP Congress AAP

भाजपा के दिल्ली दफ्तर में लगे पोस्टर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की फोटो है और उसपर लिखा है, ‘विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते।’ इस पोस्टर को भाजपा की दिल्ली इकाई ने ही लगाया है। हालांकि, वोटों की गिनती से पहले भाजपा नेताओं ने जीत का दावा किया।

BJP Poster

वहीं, दिल्ली भाजपा के नेता मनोज यादव कहते हैं कि यह पोस्टर पुराना है, और इसे पार्टी के प्रदर्शन से जोड़ कर देखना ठीक नहीं है। इससे पहले भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि “मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे विश्वास है कि यह भाजपा के लिए अच्छा दिन होगा। हम आज दिल्ली में सत्ता में आ रहे हैं। अगर हम 55 सीटें जीतते हैं तो आश्चर्यचकित न हों।”

bjp symbol

गिनती से पहले भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे। विजय गोयल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। ऐसे में पोस्टर कुछ और ही कहानी बयां करता है।