newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Powerful Passport: इस देश के पास है दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट, लिस्ट में भारत को मिला यह स्थान

Powerful Passport: जापानी पासपोर्ट साल 2021 में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बताया गया है। ‘हेनली पासपोर्ट इंडेक्स’ साल 2006 से अब तक लगातार ‘वर्ल्ड मोस्ट ट्रैवल फ्रेंडली पासपोर्ट’ की रैंकिंग पेश करता आ रहा है। वहीं इस साल जारी की गई इस लिस्ट के मुताबिक भारत को बड़ा झटका लगा है।

नई दिल्ली। दुनियाभर के देशों के पासपोर्ट में जापान का पासपोर्ट सबसे आगे चल रहा है। दरअसल ‘हेनली पासपोर्ट इंडेक्स’ ने एक लिस्ट जारी की है, जिसके मुताबिक जापानी पासपोर्ट साल 2021 में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बताया गया है। ‘हेनली पासपोर्ट इंडेक्स’ साल 2006 से अब तक लगातार ‘वर्ल्ड मोस्ट ट्रैवल फ्रेंडली पासपोर्ट’ की रैंकिंग पेश करता आ रहा है। वहीं इस साल जारी की गई इस लिस्ट के मुताबिक भारत को बड़ा झटका लगा है।

संस्था द्वारा जारी की गई इस लिस्ट के अनुसार जापानी पासपोर्ट दुनिया के 193 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल एक्‍सेस की सुविधा देता है। 193 के शानदार वीजा फ्री स्कोर के साथ जापानी पासपोर्ट को इस सूची पर पहला स्थान हासिल हुआ है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कोरोना संकट की वजह से इस साल बहुत कम लोगों ने ट्रैवल किया है। बता दें कि साल 2021 के पहले तीन महीनों तक टूरिज्म का हाल पूरी दुनिया में बेहद खराब रहा है।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सिंगापुर है, जिसका पासपोर्ट दुनियाभर के 192 देशों में वीजा ऑन अराइवल और वीजा फ्री एक्सेस की सुविधा देता है। वहीं तीसरे स्थान पर 191 वीजा फ्री स्कोर के साथ दक्षिण कोरिया और जर्मनी काबिज हैं।

इस लिस्ट में चौथे पायदान पर चार देश हैं। जिनमें फिनलैंड, इटली, लग्जमबर्ग और स्पेन शामिल है. इन सभी देशों का वीजा फ्री स्कोर 190 है। कोरोना संकट के लिहाज से देखा जाए तो अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के लिए भी यह काफी बड़ा झटका है। तेज गति से हो रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम के बावजूद अमेरिका और ब्रिटेन इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है।

पासपोर्ट रैंकिंग की इस लिस्ट में भारत को भी बड़ा झटका लगा है। दरअसल इस रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट 6 स्थान और पीछे खिसक गया है। पहले भारत को यहां 84वां स्थान मिला था लेकिन अब वह 90 पर पहुंच गया है। भारतीय पासपोर्ट दुनिया के 58 देशों में फ्री वीजा की सुविधा देता है। इस पायदान पर भारत के अलावा सेंट्रल अफ्रीकी देश गैबोन और ताजिकिस्तान भी मौजूद हैं।

इस रैंकिंग में पाकिस्तान का हाल भी काफी बुरा है। पाकिस्तान को यहां 113वें पायदान पर रैंक किया गया है। तो वहीं अफगानिस्तान को इस लिस्ट में अंतिम स्थान मिला है। अफगानिस्तान, इराक और सीरिया सबसे निचले स्थान पर हैं।