नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रयागराज के एक होटल में संदिग्ध हालात में डिप्टी सीएमओ का शव मिला है। खबरों के मुताबिक डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनील कुमार सिंह का शव होटल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए है। साथ ही मामले की जांच में जुट गए है। इसके साथ ही पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनील कुमार सिंह होटल में क्यों ठहरे हुए थे। उनके परिजनों से भी संपर्क साधा गया है। बता दें कि सुनील सिंह वाराणसी के निवासी थे और उनकी उम्र करीब 46 साल थी।
#BreakingNow: होटल में संदिग्ध हालत में मिला प्रयागराज के डिप्टी CMO का शव.. वाराणसी के रहने वाले थे डिप्टी #CMO
ज्यादा जानकारी दे रहे हैं संवाददाता @manishtv9 @spbhattacharya #Prayagraj #UPPolice pic.twitter.com/RIuMTiNmuK
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) April 24, 2023
इसी बीच खबर है कि डिप्रेशन के चलते प्रयागराज के डिप्टी CMO सुनील सिंह ने सुसाइड किया है। उन्होंने सिविल लांइस स्थित विट्ठल होटल के कमरा नंबर 106 में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले होटल के एक कर्मचारी ने उनका शव फंदे से लटका हुआ देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी मैनेजर ने पुलिस और सीएमओ की टीम को दी।
#प्रयागराज में डिप्टी CMO सुनील कुमार सिंह की लाश होटल में बेडशीट के फंदे से लटकती मिली‼️ pic.twitter.com/r5e6LCSWZn
— Dr.Ahtesham Siddiqui (@AhteshamFIN) April 24, 2023
वहीं फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है सैंपल लेकर मामले की तफ्तीश करने में जुटी है। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुनील सिंह सीएमओ दफ्तर में तैनाती हुई थी। वो रोज वाराणसी से अप डाउन किया करते थे। अधिकारियों ने ये भी जानकारी दी कि कभी वो कभी प्रयागराज से वाराणसी रुकते थे तो अपने शहर में नहीं बल्कि बीच में कही ठहरते थे। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारियों ने आशंका जताई है कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है?
Uttar Pradesh | Prayagraj Deputy CMO Sunil Kumar Singh was found dead at a hotel in the city today.
A forensics team has reached the spot and an investigation is underway pic.twitter.com/6bemUzMqm7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 24, 2023