newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Election Result: हार के बाद अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, जनता का धन्यवाद करते हुए देखिए क्या कहा

UP Election Result: बात अगर कांग्रेस की करें तो उन्हें इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। अब चुनावी नतीजों पर पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सपा प्रमुख ने चुनाव में मिली इस शिकस्त को लेकर कुछ बातें कहीं है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को भारतीय जनता पार्टी से हार का मुंह देखा पड़ा है। बीते दिन सुबर 8 बजे से शुरू हुए मतों की गिनती के नजीते जब सामने आए तो भाजपा के लिए अच्छी खबर सामने आई। इस खबर से साथ ही सपा प्रमुख को झटका लगा। बात अगर कांग्रेस की करें तो उन्हें इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। अब चुनावी नतीजों पर पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सपा प्रमुख ने चुनाव में मिली इस शिकस्त को सकारात्मक ढंग से लेने की बात कही है।

assam

ट्विटर पर चुनावी नतीजों पर अपनी राय रखते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, “उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित के लिए संघर्ष जारी रहेगा।”


सीटों में इजाफे को लेकर खुश अखिलेश

ट्विटर पर सपा प्रमुख द्वारा किए गए ट्वीट से साफ है कि वो चुनावी नतीजों में वोट प्रतिशत और सीटों में इजाफे से काफी खुश हैं। उन्होंने इसी खुशी को जनता के साथ सांझा की है कि उनकी सीटें ढाई गुना बढ़ी है जो कि साल 2017 में 47 थीं वो अब बढ़कर 125 हो गई हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़कर 20 फीसदी की बजाय 32 फीसदी पर पहुंच गया है।