newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahashivratri 2021: राष्ट्रपति-PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी देशवासियो को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!

नई दिल्ली। देश भर में आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बता दें कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन को शिव और शक्ति के मिलन के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा, महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। देवी पार्वती और भगवान शिव के विवाह के पावन स्मरण स्वरुप मनाया जाने वाला यह उत्सव सम्पूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी हो।

महाशिवरात्रि के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा,  समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें ऐसी कामना करता हूँ। ॐ नम: शिवाय।

रक्षामंत्री राजनाथ ने लिखा, महाशिवरात्रि के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! भोलेनाथ आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें। जय भोलेनाथ!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने महाशिवरात्रि के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, भगवान भोलेनाथ की पावन आराधना को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ के पर्व की सभी भक्तों एवं प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी प्राणियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सद्भाव का वास हो। समस्त जगत का कल्याण हो। ‘हर हर महादेव’।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।