newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

विकास दुबे की गिरफ्तारी मामले में महाकाल मंदिर के इस पुजारी को मिलेगी ईनाम की रकम…

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी को मध्य प्रदेश की पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के पुजारी नेे पुलिस को बुलाकर विकास के बारे में बताया और उसे गिरफ्तार किया गया। अब महाकाल मंदिर के उस पुजारी को ईनाम की रकम देने का यूपी सरकार विचार कर रही है।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी को मध्य प्रदेश की पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के पुजारी नेे पुलिस को बुलाकर विकास के बारे में बताया और उसे गिरफ्तार किया गया। अब महाकाल मंदिर के उस पुजारी को ईनाम की रकम देने का यूपी सरकार विचार कर रही है।

Vikas Dubey

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के पुजारी नेे पुलिस को बुलाकर विकास के बारे में बताया और उसे गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे जब मंदिर में पहुंचा तो एंट्री रजिस्टर में अपना नाम विकास दुबे जबकि एड्रेस रूप में कानपुर लिखा था। इसके अलावा जब वह मंदिर के दर्शन कर रहा था तब वहां मौजूद महंत ने विकास को पहचान लिया और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही महाकाल थाना प्रभारी की टीम ने विकास को धर दबोचा। सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश सरकार उज्जैन महाकाल मंदिर के महंत को इनामी राशि पांच लाख रुपए देने पर विचार कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया। मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था। स्थानीय मीडिया के साथ ही स्थानीय पुलिस भी महाकालेश्वर मंदिर के सामने पहुंची और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया।