newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: CM फेस के सवाल पर प्रियंका गांधी ने मुस्कुराते हुए दिया जवाब, कहा- मेरे अलावा कोई…

UP Election 2022: इसी बीच आज जब कांग्रेस पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए अपना मैनिफेस्टो जारी किया, तो इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से सीएम फेस को लेकर सवाल पूछा गया। पत्रकारों ने सवाल पूछा कि प्रियंका गांधी होंगी यूपी में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा? जिसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, कोई और चेहरा दिख रहा है क्या? अब सवाल ये भी है कि क्या प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगी।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चुनावी बिगुल बच चुका है। तमाम दल राज्य में जीत का परचम लहराने के लिए हरमुमकिन प्रयास कर रही है। सभी दल एक दूसरे पर तीखा प्रहार भी कर रही है। एक तरफ जहां भाजपा ने सीएम योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। वहीं समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के फेस पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, यूपी में कांग्रेस पार्टी किसके फेस पर चुनावी मैदान पर उतर रही है इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी। इसी बीच सवाल ये है कि क्या कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्यमंत्री का दावेदार मान रही है? क्या कांग्रेस प्रियंका गांधी को सीएम के तौर पर उतारने जा रही है? ऐसा इसलिए भी क्योंकि कांग्रेस के कैंपेन पोस्टर में ”लड़की हूं लड सकती हूं’ में सिर्फ प्रियंका गांधी की तस्वीर है।

Priyanka Gandhi

इसी बीच आज जब कांग्रेस पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए अपना मैनिफेस्टो जारी किया, तो इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से सीएम फेस को लेकर सवाल पूछा गया। पत्रकारों ने सवाल पूछा कि प्रियंका गांधी होंगी यूपी में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा? जिसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, कोई और चेहरा दिख रहा है क्या? अब सवाल ये भी है कि क्या प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगी।

इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने जिस अंदाज में ये जवाब दिया है। इस बात की ओर ही इशारा कर रहा है कि अगर सूबे में कांग्रेस पार्टी विजयी पताका लहराती है तो वे (प्रियंका गांधी) ही सीएम बनेंगी। आपको बता दें कि राज्य में पार्टी प्रियंका गांधी की देखरेख में चुनाव लड़ रही है। यूपी में अपनी सियासी जमीन को दुरूस्त करने के वास्ते प्रियंका पिछले काफी समय से सक्रिय हैं। वे हर तरह के विरोध प्रदर्शन और कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं, ताकि जनता को मन मोह सकें।

priyanka gandhi

बता दें कि यूपी में सात चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जिसके बाद ये साफ हो जाएगा कि राज्य की जनता ने किस पार्टी के सिर ताज सजाया है।