newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MP की घटना पर पत्रकार ने प्रियंका से पूछा सवाल तो बीच में कूद पड़ी कांग्रेस प्रवक्ता, महासचिव ने साध ली चुप्पी

जब इसी प्रेस कांफ्रेस में मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता के रेप आरोपी फरार बेटे के बारे में सवाल पूछने की कोशिश की गयी तो कांग्रेस की प्रवक्ता ने बर्ताव किया, उससे कांग्रेस का असली मुद्दा साफ़ हो जाता है!

नई दिल्ली। मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस पत्रकार वार्ता में प्रियंका गांधी ने महिला सशक्तिकरण की बात कहकर प्रदेश में 40 फीसदी सीटों पर महिलाओं को चुनाव में उतारने का एलान कर दिया है। प्रियंका गांधी ने एक नारा भी दिया ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं।’ लेकिन जब इसी प्रेस कांफ्रेस में मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता के रेप आरोपी फरार बेटे के बारे में सवाल पूछने की कोशिश की गयी तो कांग्रेस की प्रवक्ता ने जो बर्ताव किया, उससे कांग्रेस का असली मुद्दा साफ़ हो जाता है!

Priyanka vadra

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और मध्य प्रदेश पर चुप्पी?

दरअसल प्रियंका गांधी से जब एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि “आप उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की बात कर रही हैं लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता का बेटा जो रेप का आरोप है वो फरार है।” पत्रकार के इतना पूछते ही प्रियंका के बगल में बैठी कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पत्रकार को टोकना शुरू कर दिया और अंत में पत्रकार के सवाल को ऐसे टाल दिया गया जैसे चाय से मक्खी!

एक शब्द का भी जवाब नही!

आरोप लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में घटित हुए लगभग सभी घटनाओं पर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया है और उन्हीं घटनाओं को भुनाने के लिए उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है। हालाँकि जब मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता के बेटे की करतूत पर सवाल पूछा गया तो एक शब्द का भी जवाब नही था। यकीन मानिए तो प्रियंका ने सिर्फ इतना कहा कि इस पर हम बाद में बात करेंगे!

देखिये वीडियो

अब साल ये उठता है कि क्या कांग्रेस के नेता सिर्फ उत्तर प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करेंगे? अपने ही नेता के रेप आरोपी फरार बेटे के खिलाफ या समर्थन में एक शब्द नही कह सकते! आखिर प्रियंका गांधी ने इतने बड़े मुद्दे को लेकर चुप्पी क्यों साध ली?