newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दस्तावेजों से हुआ खुलासा, राणा कपूर के साथ ऐसे थे गांधी परिवार के रिश्ते…पैसे के लेनेदेन का ये था हिसाब-किताब

यस बैंक के घोटालेबाज राणा कपूर का नाम प्रियंका गांधी से जुड़ गया है। बीजेपी कांग्रेस पर जमकर हमला कर रही है। इससे पहले बीजेपी ने राणा कपूर के साथ चिदंबरम की तस्वीरें जारी की थी।

नई दिल्ली। यस बैंक घोटाला मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है जिसके दस्तावेज भी हमारे पास मोजूद है। इन दस्तावेजों की मानें तो राणा कपूर द्वारा प्रियंका गांधी से पेंटिंग खरीदे जाने के मामले में कांग्रेस के कई शीर्ष नेता लगातार उसके संपर्क में थे। इतना ही नहीं इन दस्तावेजों में सोनिया गांधी का भी जिक्र किया गया है। दस्तावेज में प्रियंका गांधी के नाम से जारी 2 करोड़ के चेक की कॉपी के साथ राणा कपूर के और कांग्रेस नेताओं के बीच हुए एसएमएस संवाद की भी कॉपी लगी हुई है।

Priyanka Sonia Rana Kapoor

इन दस्तावेजों से आपको साफ पता चल जाएगा कि यस बैंक के राणा कपूर के साथ कांग्रेसी नेताओं की साठगांठ कितनी पुरानी थी और राणा कपूर कांग्रेसी नेताओं के साथ कैसे जुड़े हुए थे। इसके साथ ही आपको इन दस्तावेजों के माध्यम से यह भी पता चल जाएगा की राणा कपूर को 2 करोड़ में पेंटिंग बेचे जाने की जिस खबर से कांग्रेसी नेता इनकार कर रहे थे अब इससे स्पष्ट हो जाएगा कि कपूर ने प्रियंका गांधी से दो करोड़ रुपए इस पेंटिंग के एवज में पाए थे।

जिस तरह से फोनकॉल के जरिए पूरी की पूरी बैंकिंग व्यवस्था को यूपीए शासन काल के दौरान चलाई गई उसके भी कई राज से पर्दा उठा जाएगा। यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर ने कुछ साल पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पेंटिंग खरीदी थी। इसके बदले में 2 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था जिसको कांग्रेसी नेता भी मानते हैं। लेकिन इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस के नेता इस बात की सफाई लगातार देते रहे हैं कि यह पूरा लेनदेन बिल्कुल दायरे में रहकर किया गया और इसके बदले में पूरे टैक्स का भुगतान भी किया गया।

लेकिन जो दस्तावेज हमे प्राप्त हुए हैं उससे साफ पता चलता है कि यह मामला केवल प्रियंका और राणा कपूर के बीच पेंटिंग और पैसे के लेनदेन का नहीं था इस मामले में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल थे और यहां तक की एसएमएस के जरिए कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा और राणा कपूर के बीच जो बातचीत हुई है उसमें सोनिया गांधी का भी जिक्र आया है।

यस बैंक के घोटालेबाज राणा कपूर के साथ ऐसे जुड़ गया प्रियंका गांधी का नाम

यस बैंक के घोटालेबाज राणा कपूर का नाम प्रियंका गांधी से जुड़ गया है। बीजेपी कांग्रेस पर जमकर हमला कर रही है। इससे पहले बीजेपी ने राणा कपूर के साथ चिदंबरम की तस्वीरें जारी की थी। अब इस कड़ी में नया नाम प्रियंका का जुड़ा है।

rana kapoor

जानकारी के मुताबिक, यूपीए सरकार के दौरान प्रियंका गांधी की पेंटिंग्स को राणा कपूर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी इस मामले की जांच में जुटा है। अब आलम यह है कि बीजेपी आरोप लगा रही है और कांग्रेस सफाई दे रही है।

rahul priyanka

बीजेपी ने आरोप लगाते हुए पूछा है कि भारत में हर वित्तीय अपराध गांधी परिवार से जुड़ा क्यों होता है? उधर कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी और राणा कपूर के बीच हुए सौदे को स्वीकार किया है। पर कांग्रेस के मुताबिक इससे क्या फ़र्क़ पड़ता है। अगर प्रियंका गांधी ने कोई चीज बेची है और किसी ने खरीदी है, खरीददार को देखा नहीं जाता। जो पैसे देता है वह खरीद लेता है।

rana kapoor

बीजेपी ने कांग्रेस के पुराने मामले भी गिना दिए हैं। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि माल्या सोनिया गांधी के फ्लाइट टिकट अपग्रेड करता था। उसकी मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम तक पहुंच थी, अब भगोड़ा है। राहुल ने नीरव मोदी के जूलरी कलेक्शन का उद्घाटन किया, उसने डिफॉल्ट किया। राणा ने प्रियंका गांधी की पेंटिंग्स खरीदी।