newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अजी छोड़िए ट्रैफिक जाम की चिंता…अब तो हवा में उड़ान भरेगी ये कार, सरकार ने पेश किया ऐसा प्लान  

कभी-कभी जब आप सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से परेशान हो जाते हैं, तो क्या आपके जेहन में ऐसे कोई ख्याल आते हैं कि काश कितना अच्छ होता कि सड़कों पर चलनी वाली ये गाड़ियां आसमान में उड़ती। न जाम का झंझट रहता और ही रेड लाइट और न कभी रेड लाइट के नियम तोड़ने पर जुर्माना देने का खौफ।

नई दिल्ली। कभी-कभी जब आप सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से परेशान हो जाते हैं, तो क्या आपके जेहन में ऐसे कोई ख्याल आते हैं कि काश कितना अच्छ होता कि सड़कों पर चलनी वाली ये गाड़ियां आसमान में उड़ती। न जाम का झंझट रहता और ही रेड लाइट और न कभी रेड लाइट के नियम तोड़ने पर जुर्माना देने का खौफ। हमारी रोजमर्रा की यात्राएं कितनी सरल व सहज हो जाती, लेकिन शायद आर ये सोचकर निराश हो जाते होंगे कि ऐसा थोड़ी न होगा। यह तो महज मेरे मन की एक कल्पना है। अगर आप भी अब तक ऐसा ही सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आपकी यह कल्पना एक हकीकत में तब्दील होने जा रही है। जी हां… बिल्कुल… यकीन मानिए… अगर सब कुछ तय योजनाओं के मुताबिक हुआ तो जो गाड़ियां आज आपको सड़कों पर रफ्तार भरती हुई दिखतीं हैं। वहीं, गाड़ियां आसमान में उड़ान भरती हुई भी दिखेंगी।

flying car

इसके लिए सरकार अब अपनी सारी तैयारियों को मुकम्मल कर चुकी है। सरकार की तरफ से सारा प्लान तैयार किया जा चुका है। इसी सिलसिले में आज केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर आसमान में उड़ान भरने वाली इस अनोखी कार की तस्वीर भी साझा की है। इस अनोखी तस्वीर पर जिस किसी की भी नजर जा रही है, वो हैरत के सैलाब में सराबोर हो जा रहा है। यही नहीं, यह कार एशिया की सबसे पहली फ्लाइंग कार बताई जा रही है।

jyotiraditya scindia

 किसने तैयार किया ये मॉडल

दरअसल, इस कार का मॉडल चेन्नई की विनीता व उनकी युवा टीम ने मिलकर तैयार किया है। जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को विनीता की इस पहल के बारे में पता चला तो उन्होंने खुद विनीता की टीम से मुखातिब होते हुए इसको मूर्त रूर देने की दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। सिंधिया ने कहा कि इस कार के मॉडल को देखकर मुझे खुशी हुई है। आने वाले दिनों में यह लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा। मेडिकल सुविधा लेने में काफी उपयोगी साबित होगा।

flying car 1

लंदन में होगा इसका अनावरण

यहां हम आपको बताते चले कि आगामी 5 अक्टूबर को लंदन में हेलीटेक प्रदर्शनी में इसका अनावरण किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह अधिक टिकाउ है। इसके संचालन में जैव ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका विभिन्न देशों में परीक्षण शुरू हो जाएगा। यह लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। हालांकि, कई यूरोपीय देशों में हवा में उड़ने वाली कारों का परीक्षण किया जा चका है, लेकिन किसी एशियाई देशों में ऐसी कार का परीक्षण पहली बार किया जा रहा है। अगर यह परीक्षण सफल रहा तो आम लोगों को काफी सहूलितें मिलेंगी और वह नजारा भी देखने लायक होगा ,जब हमें आसमान में कारें उड़ान भरती हुई दिखेंगी।

जानिए इस कार की खूबियां

-वहीं, अगर इस कार की खूबियों की बात करें तो इसमें कई ऐसी खूबियां हैं, जो लोगों को सहूलियतें प्रदान करने में उपयोगी होगी।

-इस कार का वजन 1100 किलोग्राम है।

-यह 1300 किलोग्राम तक वजन उठा सकती है।

-यह 3 हजार फीट तक उड़ान भर सकती है।