newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारत बंद पर राजनीति करने पहुंचे राहुल के सबसे करीबी कांग्रेसी नेता, देखिए लोगों ने कैसे दिखाया वापसी का रास्ता…

Bharat Bandh: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भी भारत बंद के बहाने राजनीति करने से बाज नहीं आई। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सबसे करीबियों में से एक पार्टी के दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) भी इस बंद को अपना समर्थन देने पहुंचे थे। लेकिन उनका ये समर्थन किसानों को बिल्कुल रास नहीं आया।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) मंगलवार को भी जारी है। इसी के मद्देनजर किसानों ने विरोध में आज भारत बंद (Bharat Bandh) का भी आह्वान किया था। लेकिन पूरे देश में भारत बंद का वैसा असर देखने को नहीं मिला जैसा इस बंद को बुलाने वालों ने सोचा था। इस बंद में जहां एक ओर किसान पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। वहीं देश के कई प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने देश के कई हिस्सों में बवाल करने की कोशिश भी की। इतना ये सभी दल इस बंद के बहाने अपनी राजनीति रोटियां सेकने से भी बाज नहीं आए।  लेकिन वह उसमें भी पूरी तरह से विफल नजर आए।

Bharat Bandh

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भी भारत बंद के बहाने राजनीति करने से बाज नहीं आई। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सबसे करीबियों में से एक पार्टी के दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) भी इस बंद को अपना समर्थन देने पहुंचे थे। लेकिन उनका ये समर्थन किसानों को बिल्कुल रास नहीं आया। जैसे ही रणदीप सिंह सुरजेवाला वहां पहुंचते है उन्हें विरोध का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं इस दौरान किसानों ने सुरजेवाला के खिलाफ गौ बैक के नारे भी लगाए। जिसके बाद कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को वहां से वापस लौटना पड़ा।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता का ये वीडिया वायरल होने के बाद लोगों ने जमकर उनकी क्लास लगाई। साथ यूजर्स ने सुरजेवाला के बहाने राहुल गांधी को भी निशाने पर ले लिय़ा। एक यूजर ने रणदीप सुरजेवाला पर चुटकी लेते हुए लिखा, न इनके पास कोई रणनीति है न कोई दिशा। आज अराजकता की धुरी बनी कांग्रेस अराजक तत्वों के साथ से देश का माहौल खराब कर रही है।

जबरदस्ती दुकान बंद कराने आए कांग्रेसी सेना के लोगों से जब भिड़ गई ये महिला, देखिए क्या हुआ आगे

महाराष्ट्र में महा अघाड़ी विकास गठबंधन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुड़ागर्दी देखने को मिली। दरअसल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को सफल की कोशिश करना चाह रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता भारत बंद के दौरान एक दुकान बंद करवाने पहुंचे थे। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुंड़ागर्दी का महिला ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इतना ही नहीं इस महिला की हिम्मत को देख कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पीछे हटना पड़ा।

Bharat Bandh

दरअसल ये वाक्या उस वक्त दिखा जब कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत बंद के दौरान जबरदस्ती दुकान बंद कराने पहुंचे थे। जैसी ही कांग्रेस कार्यकर्ता महिला को दुकान बंद करने के लिए कहते है तो ये महिला कांग्रेसी सेना पर भारी पड़ जाती है। वीडियो में महिला कहती है कि अगर दादागिरी की तो ये सब कैमरे में कैद हो रहा है। जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता घबरा जाते है। इतना महिला की हिम्मत देख कांग्रेसी कार्यकर्ताओं उस महिला के आगे हाथ जोड़ते भी दिखे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।