newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: विदेश यात्रा पर पब में मिस्ट्री वुमन के साथ दिखे राहुल गांधी, महिला के बारे में उठ रहे तरह-तरह के सवाल

Rahul Gandhi in Nepal: बताया जा रहा है कि पार्टी में राहुल गांधी के साथ जो महिला इंजॉय करते दिखाई दे रही हैं। कयास लगाए जा रहे है कि वो चीन की राजदूत हाओ यांकी हैं? सोशल मीडिया पर लोग मिस्ट्री वुमन को लेकर चर्चा कर रहे है, आखिर राहुल गांधी के दिखी रही मिस्ट्री चीनी गर्ल कौन है। साथ ही राहुल गांधी के वीडियो शेयर करते हुए उनकी जमकर खिंचाई कर रहे है।

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार को हर मसले पर निशाना साधने वाले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देश को लेकर कितनी चिंता करते हैं, इसका खुलासा वीडियो के जरिए हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के कई वीडियो वायरल हो रहे है। जिसमें वो पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये काठमांडू का वीडियो है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राहुल गांधी एक क्लब में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी के साथ बगल में एक महिला भी नजर आ रही है। राहुल गांधी उस महिला के कान में कुछ बातें भी कह रहे हैं। एक दूसरा वीडियो भी है। जिसमें राहुल गांधी बार के पास खड़े अपने मोबाइल में कुछ देख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए है।

बताया जा रहा है कि पार्टी में राहुल गांधी के साथ जो महिला इंजॉय करते दिखाई दे रही हैं। वो चीन की राजदूत हाओ यांकी हैं? सोशल मीडिया पर लोग मिस्ट्री वुमन को लेकर चर्चा कर रहे है, आखिर राहुल गांधी के साथ दिखी रही मिस्ट्री चीनी गर्ल कौन है। साथ ही राहुल गांधी के वीडियो शेयर करते हुए उनकी जमकर खिंचाई कर रहे है। हालांकि इस वीडियो पर कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी की तरफ से कोई बयान सामने आया है।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, पहचान कौन?


खबरों के अनुसार, राहुल गांधी 5 दिवसीय निजी दौरे पर सोमवार को नेपाल पहुंचे थे। नेपाल के अखबार ‘द काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक, राहुल गांधी नेपाल की अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजधानी काठमांडू में हैं।