newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पुडुचेरी: राहुल गांधी का ‘गोलमाल’ दौरा, आखिर पकड़ा गया झूठ!

Rahul Gandhi Puducherry: राहुल गांधी पुडुचेरी के दौरे पर कई लोगों से मुलाकात की लेकिन इस मुलाकात में कांग्रेस के ‘गोलमाल’ की पोल भी खुल गई तो वहीं राहुल गांधी के साथ भी कुछ ऐसा हुआ कि उनकी सोशल मीडिया पर खिंचाई हो गई।

नई दिल्ली। राहुल गांधी इन दिनों सरकार को घेरने की भरपूर कोशिशों में जुटे हैं। लोकसभा में किसान आंदोलन को लेकर आवाज उठाई तो वहीं जनता के बीच भी अपनी बात रखते दिख रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कोई ना कोई ऐसा वाकया हो जाता है कि राहुल सुर्खियों में आ जाते हैं। राहुल गांधी पुडुचेरी के दौरे पर कई लोगों से मुलाकात की लेकिन इस मुलाकात में कांग्रेस के ‘गोलमाल’ की पोल भी खुल गई तो वहीं राहुल गांधी के साथ भी कुछ ऐसा हुआ कि उनकी सोशल मीडिया पर खिंचाई हो गई। पुडुचेरी दौरे पर राहुल गांधी मछुआरों के साथ संवाद करने पहुंचे। सीएम वी नारायणसामी जनता के सवालों को ट्रांसलेट करके राहुल गांधी को बता रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान एक महिला ने कहा कि साइक्लोन के बाद मुख्यमंत्री यहां कभी नहीं मिलने आए।

rahul gandhi puducherry

इस पर कांग्रेस सीएम व नारायणसामी ने जो ट्रांसलेट करके राहुल को बताया वो हैरान करने वाला था। सीएम ने कहा – ‘वह कह रही है कि साइक्लोन के बाद सीएम ने यहां विजिट की और हमें राहत सामग्री दी’

हैरानी वाली बात थी कि महिला ने सीएम की खामी गिनाई और सीएम ने उसे ट्रांसलेट करके राहुल गांधी को कुछ और बता दिया।

मछुआरों के साथ बातचीत में राहुल गांधी केंद्र सरकार को घेरने के चक्कर में उल्टा-पुल्टा बोल गए और पकड़े गए। राहुल गांधी ने मछुआरों को समुद्रों का किसान बताते हुए केंद्र सरकार पर वार किया और कह गए कि किसानों के लिए अलग से मंत्रालय हो सकता है, तो फिर मछुआरों के लिए क्यों नहीं?

राहुल गांधी की इस गलती पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मछुआरों से संबंधित मंत्रालय और इसके मंत्री का नाम बताते हुए राहुल के झूठ को सबके सामने रख दिया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि, “श्री राहुल गांधी जी, इसके लिए पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय है और इसके मंत्री गिरिराज सिंह हैं।” यही नहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने इटालियन भाषा में जवाब देकर बताया कि मोदी जी ने 2019 में ही मंत्रालय बना दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इन्हें सिर्फ झूठ, भय और फैलाना आता है।

पुडूचेरी में राहुल गांधी के साथ तीसरा वाकया भी मछुआरों के दौरान घटा। राहुल गांधी कई लोगों से बातचीत कर चुके थे। आखिर में एक महिला सवाल करना चाहती थी। उसके हाथ में माइक था उसने कई बार सर-सर कहकर सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन राहुल गांधी ने उसके सवाल का जवाब नहीं दिया।

कुल मिलाकर पुडुचेरी में राहुल गांधी का ये दौरा अजब गजब रहा। जहां जनता कांग्रेस सीएम की शिकायत कर रही है और खुद सीएम अपनी तारीफ राहुल गांधी को ट्रांसलेट कर सुनाते दिखे। तो वहीं राहुल गांधी को मछुआरों के मंत्रालय पर घिर गए।