देश
Watch: ‘टच किया तो वो कहेंगे आपकी नाक पोंछ रहा हूं’, राहुल गांधी ने खड़गे से ऐसा क्यों बोला..
Rahul Gandhi: संसद से बाहर आते हुए राहुल गांधी ने ऐसा कुछ बोल दिया। जिसको लेकर वो सुर्खियों में आ गए है। दरअसल राहुल गांधी तंज भरे लहजे में कहते है कि मैंने आपको टच किया है और वो कहेंगे की मैं आपकी पीठ पर नाक पोंछ रहा हूं। क्या बकवास है। कांग्रेस नेता ने बिना नाम लिए भाजपा पर हमला बोला है। वहीं सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली। बीते दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) को 2019 मानहानि केस में सूरत कोर्ट से जोरदार झटका लगा था। मोदी सरनेम केस में उन्हें कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई। हालांकि कोर्ट ने राहुल गांधी को तुरंत जमानत भी दे दी। वहीं राहुल गांधी की सजा पर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी के सपोर्ट में सड़कों पर उतर आए है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी, आरजेडी समेत कई दल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के सपोर्ट में आए है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सांसद से बाहर आते हुए उनके साथ मां सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेता दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी खड़गे को सीढ़ी से उतरने के लिए हाथ पकड़कर मदद करते हैं।
राहुल गांधी ने क्या बयान दिया?
मगर संसद से बाहर आते हुए राहुल गांधी ने ऐसा कुछ बोल दिया। जिसको लेकर वो सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल राहुल गांधी तंज भरे लहजे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से कहते हैं कि मैंने आपको टच किया है और वो कहेंगे की मैं आपकी पीठ पर नाक पोंछ रहा हूं। क्या बकवास है। कांग्रेस नेता ने बिना नाम लिए भाजपा पर हमला बोला है। वहीं सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
#WATCH | “If I touch you now, they say I’m wiping my nose on your back. Utter nonsense. Have you seen that? That I am helping you over there, they’re saying that I’m wiping my nose on you,” says Congress MP Rahul Gandhi as he helps party chief Mallikarjun Kharge down the stairs. pic.twitter.com/l6qUSdfS0i
— ANI (@ANI) March 24, 2023
जानिए क्या है मामला-
गौरतलब है कि इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ संसद जा रहे होते है इसी दौरान वो खड़गे के कंधे पर हाथ रख देते है। इसी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कह दिया था कि राहुल गांधी अपनी नाक साफ करने के लिए खड़गे के कंधे पर हाथ रख दिया था।
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) March 17, 2023