newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: ‘मोदी सरकार का ‘चुनावी’ offer ख़त्म..’ राहुल के इस ट्वीट पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन, कहा- ‘वोट तो मोदी जी को ही देंगे’

Rahul Gandhi: ध्यान रहे कि कांग्रेस नेता ने यह ट्वीट चुनाव से ठीक पहले किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव वर्तमान में हो रहे हैं, जिसमें से यूपी चुनाव अपनी अंतिम पड़ाव पर दस्तक दे चुका है।

नई दिल्ली। अगर आप सियासी खबरों में तनिक भी दिलचस्पी रखते हैं, तब तो आपको हमें ये बताने की जरूरत नहीं ही है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसी ना किसी मसले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रहते ही हैं। शायद ही कोई ऐसा माजरा होगा जिसे लेकर वे मोदी सरकार की घेराबंदी न करते हों। लेकिन कई बार केंद्र सरकार पर निशाना साधने की वजह से वे बुरे फंस जाते हैं और उन्हें लेने के देने पड़ जाते हैं। अब इतना सब कुछ पढ़ने के बाद आप सोच रहे होंगे कि क्या फिर से ऐसा कुछ हुआ है कि क्या कि राहुल गांधी को मोदी सरकार पर हमला बोलने की वजह से लेने के देने पड़ गए हैं, तो अगर आपके जेहन में ये सब पढ़ने के बाद भी कुछ इस तरह के ख्याल आने लगे हैं, तो हमारी तरफ से आपको अग्रिम शुभकामाएं। वो इसलिए क्योंकि आप जो सोच रहे हैं, बिल्कुल ठीक ही सोच रहे हैं। राहुल गांधी को केंद्र सरकार पर निशाना साधने की वजह से लोगों के कहर का शिकार होना पड़ रहा है। हम आपको आगे की रिपोर्ट में लोगों द्वारा राहुल गांधी की लगाई की क्लास के बारे में बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप यह जान लीजिए कि आखिर उन्होंने किस मसले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

तो पढ़िए। मसला पेट्रोल-डीजल का था। दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आसमान छू रहे हैं। जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। आज तो पेट्रोल के दाम 111 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गए। जिसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुझ ऐसा ट्वीट कर दिया कि सोशल मीडिया यूजर्स को यह बात बिल्कुल भी रास नहीं आई और यूजर्स ने कांग्रेस नेता की जमकर क्लास लगा दी। राहुल  ने अपने ट्वीट में मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि फटाफट Petrol टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी’ offer ख़त्म होने जा रहा है। कोई दोमत नहीं यह कहने में कि उन्होंने अपने इन अल्फाजों के सहारे केंद्र सरकार की मोदी सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की थी। लेकिन लोगों ने इसके विपरीत उन्हीं की क्लास लगा दी। किसी ने मजेदार ट्वीट के साथ किसी ने अपने रोष का इजहार करते हुए राहुल गांधी की क्लास लगाई।

ध्यान रहे कि कांग्रेस नेता ने यह ट्वीट चुनाव से ठीक पहले किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव वर्तमान में हो रहे हैं, जिसमें से यूपी चुनाव अपनी अंतिम पड़ाव पर दस्तक दे चुका है। यूपी में 6 चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और आगामी सोमवार को सांतवे और अंतिम चरण के चुनाव होने जा रहा है। सभी चुनावी राज्यों के नतीजों की घोषणा आगामी 10  मार्च को होने जा रही है। चुनावी नतीजों के दिम यह स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठने जा रहा है। चलिए, छोड़िए, अब उन बातो को, हम आपको अब राहुल गांधी के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स की आई रोषपूर्ण प्रतिक्रिया के बारे में तफसील से रूबरू कराए चलते हैं।

यहां देखिए लोगों की प्रतिक्रिया…!