newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chhattisgarh : पंजाब और राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए सिरदर्द, बघेल बनाम सिंहदेव की जंग हुई तेज

Raipur : पूर्व सीएम और बीजेपी के नेता रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में अंतरविरोध काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव ने जिस आधार पर विधानसभा से वॉकआउट किया, वही दिखा रहा है कि कांग्रेस की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है।

रायपुर। पंजाब किसी तरह संभला। राजस्थान की गहलोत सरकार की बैसाखी कब गिर जाए कुछ पता नहीं। इस बीच, कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ नया सिरदर्द बन गया है। यहां सीएम भूपेश बघेल बनाम स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव के बीच जंग और तेज हो गई है। जंग में अब सिंहदेव ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके खिलाफ लगे आरोपों पर वह जवाब दे।

bhupesh-baghel

दरअसल, सिंहदेव पर कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य मंत्री रजवाड़े के हैं और वह मेरी हत्या कराना चाहते हैं। बृहस्पति सिंह ने रविवार को कहा था कि वो जब अपने विधानसभा क्षेत्र जा रहे थे, तो सिंहदेव के एक रिश्तेदार ने उनके काफिले की गाड़ी को रोककर तोड़फोड़ की।

singhdev

यह आरोप लगने से नाराज सिंहदेव ने आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सदन से वॉकआउट कर दिया। सिंहदेव ने सरकार से मांग की है कि बृहस्पति सिंह के आरोपों पर सरकार जवाब दे। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है जब किसी राज्य में मंत्री ने सरकार के एक्शन न लेने के खिलाफ वॉकआउट किया।

इस बारे में पूर्व सीएम और बीजेपी के नेता रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में अंतरविरोध काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव ने जिस आधार पर विधानसभा से वॉकआउट किया, वही दिखा रहा है कि कांग्रेस की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है।

inghdev

बता दें कि कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में बहुमत है। जब यहां सरकार बनी थी, तब ऐसी खबरें आई थीं कि आलाकमान ने सिंहदेव से कहा है कि पहले ढाई साल भूपेश बघेल सीएम रहेंगे और फिर उन्हें सीएम बनाया जाएगा। बीते दिनों बघेल के ढाई साल पूरे हो गए हैं। ये भी सिंहदेव की नाराजगी की बड़ी वजह है। अब देखना ये है कि कांग्रेस आलाकमान उनकी नाराजगी को किस तरह दूर करता है।