newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan Survey: राजस्थान में हाथ को मिलेगा साथ या खिलेगा कमल!, ओपिनियन पोल से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Rajasthan Survey: सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में लोगों की सीएम पद की पहली पसंद अशोक गहलोत है। 35 प्रतिशत लोगों का ऐसा मानना है। वहीं दूसरे नंबर पर वसुंधरा राजे का नाम है जिन्हें 25% लोगों की पसंद बताया है। इसके अलावा सचिन पायलट 19%, गजेंद्र शेखावत 09%, राज्यवर्धन सिंह राठौर 05 % और अन्य 07% मिला है।

नई दिल्ली। राजस्थान समेत 5 राज्यों में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही राजस्थान में चुनावी रैली कर सामा बांध दिया। वहीं कांग्रेस पार्टी भी राज्य में दोबारा सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरा दमखम लगा रही है। राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वैसे राजस्थान का इतिहास रहा है कि हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होती है। इसी बीच राजस्थान को लेकर एबीपी न्यूज के लिए सीवोटर ने ओपिनियन पोल किया है। इसके ओपिनियन पोल के जरिए लोगों से जानने की कोशिश की गई है कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी? क्या राज्य में लगातार दूसरी मर्तबा कांग्रेस सरकार बना पाएगी? क्या राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है या फिर भाजपा को मौका मिलेगा? इसके अलावा सीएम फेज के लिए लोगों की पहली पसंद कौन है? पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से भाजपा को फायदा होगा या नहीं? इन्हीं सभी सवालों को लेकर इस ओपिनियन पोल के जरिए लोगों से जानने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं कि ओपिनियन पोल के नतीजे क्या कहते हैं..

PM Modi and Gehlot

सर्वे के अनुसार सत्ता परिवर्तन होते दिखाई दे रहा है। राजस्थान में एक बार फिर से रिवाज कायम है राज्य में फिर सत्ता बदलेगी। सी वोटर सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कमल खिलेगा। राज्य में भाजपा को 109-119 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस  को 78-88 सीटें मिलते सकती है। इसके अलावा अन्य के खाते में 1-5 सीटे आ सकती है। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें है।


राजस्थान में लोगों के लिए सीएम की पहली पसंद कौन?

सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में लोगों की सीएम पद की पहली पसंद अशोक गहलोत है। 35 प्रतिशत लोगों का ऐसा मानना है। वहीं दूसरे नंबर पर वसुंधरा राजे का नाम है जिन्हें 25% लोगों की पसंद बताया है। इसके अलावा सचिन पायलट 19%, गजेंद्र शेखावत 09%, राज्यवर्धन सिंह राठौर 05 % और अन्य 07% मिला है।

राज्य सरकार के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं लोग?

ओपिनियन पोल में लोगों से राज्य सरकार के कामकाज को लेकर कितने संतुष्ट है जिसमें बहुत संतुष्ट कहने वाले 39 प्रतिशत है, जबकि कम संतुष्ट 36%, असंतुष्ट 24 प्रतिशत बताया है। इसके अलावा 1 प्रतिशत पता नहीं कहने वाले है।