newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: देश की राजधानी में हैवानियत, रेप पीड़ित को जूते की माला पहनाकर घुमाया, Video वायरल

देश की राजधानी दिल्ली में महिला से बदसलूकी हुई। महिला से रेप का आरोप है। रेप पीड़ित इस महिला को कस्तूरबा नगर में कुछ महिलाओं ने बाल काटकर और चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे मोहल्ले में घुमाया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में सख्त एक्शन के लिए गृहमंत्री अमित शाह और एलजी से मांग की थी।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में महिला से बदसलूकी हुई। महिला से रेप का आरोप है। रेप पीड़ित इस महिला को कस्तूरबा नगर में कुछ महिलाओं ने बाल काटकर और चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे मोहल्ले में घुमाया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में सख्त एक्शन के लिए गृहमंत्री अमित शाह और एलजी से मांग की थी। घटना में शामिल 4 महिलाओं को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना के वक्त महिला की बहन ने दिल्ली पुलिस को कॉल किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेप पीड़ित को उग्र लोगों से छुड़ाया और काउंसिलिंग के लिए भेजा।

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित से रंजिश की वजह से वारदात की गई। पीड़ित विवाहित है और उसके एक बच्चा भी है। पीड़ित की बहन ने पुलिस को बताया है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक पीछे पड़ा था। बाद में उस लड़के ने बीते साल 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। युवक के घरवालों को लगता था कि महिला की वजह से ही युवक ने जान दे दी। कल उस लड़के के चाचा ने महिला को कड़कड़डूमा कोर्ट के पास से गाड़ी में बिठाया था।

delhi police

युवक का चाचा महिला को कॉलोनी ले आया और फिर घर की महिलाओं ने पीड़ित को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। उसके चेहरे पर कालिख पोती गई, जूते की माला पहनाई और मोहल्ले में बाल पकड़कर घुमाया गया। इसका वीडियो कॉलोनी में रहने वाले किसी शख्स ने बनाया था और ये वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में महिला से बदसलूकी होते साफ देखा जा सकता है।