newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सोनिया पर रविशकंर प्रसाद का पलटवार, कहा- हमें राजधर्म का उपदेश न दें

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी राजधर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का काम ना करे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने रामलीला मैदान में भड़काऊ बयान दिए थे।

Ravi Shankar Prasad

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली हिंसा मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वे हमें राजधर्म का उपदेश नहीं दें। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी राजधर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का काम ना करे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने रामलीला मैदान में भड़काऊ बयान दिए थे।

Ravi Shankar Prasad

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘हमें राज धर्म के बारे में बताया जा रहा है। सोनिया जी पहले आप ये बताइए बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के विस्थापित हैं। जिन्हें आस्था के कारण प्रताड़ित किया जा रहा है। आपके नेताओं की सोच रही है। वह सबको सामने है। वे चाहते थे कि नागरिकता मिलनी चाहिए।  ये कौन सा राजधर्म है कि आज सब पलट गए? केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा, ‘जो मनमोहन सिंह ने सवाल किया था वो गलत था? जो इंदिरा और राजीव ने किया था वो गलत था?’

Ravi Shankar Prasad

एनपीआर का जिक्र करते हुए कानून मंत्री रविशकंर प्रसाद ने कहा कि 15 मार्च 2010 का एनपीआर का नोटिस है। चिदंबरम गृह मंत्री थे। ये आपने शुरू किया। आप करें तो ठीक। हम करें तो लोगों को उकसाया जाए। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा उनके भाषण का जिक्र करते हुए कहा, ‘प्रियंका गांधी ने कहा चुप रहेंगे तो बाबा साहब का संविधान बर्बाद हो जाएगा।’ उत्तेजना का माहौल किसने बनाया?