newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hooligan Congressi: कांग्रेसी नेता को किराए पर घर देना पड़ा भारी, लेखिका ने ट्विटर पर साझा किया गुंडई झेलने का दर्द

गायत्री ने लिखा है कि इस तरह की गुंडागर्दी किसी पार्टी में भविष्य में नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी कि हमें कांग्रेस के नेता से अपना घर वापस लेने के लिए समाज के कुछ नामी गिरामी लोगों की मदद लेनी पड़ी।

चेन्नई। मशहूर लेखिका गायत्री को एक कांग्रेस नेता को घर किराए पर देना भारी पड़ गया। कांग्रेस के नेता ने घर में काफी तोड़फोड़ की और इसका विरोध करने पर लेखिका के माता-पिता को गुंडई दिखाने लगा। ये सबकुछ लेखिका ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। गायत्री ने लिखा है कि हमने कोडईकनाल का अपना घर कांग्रेस के स्थानीय नेता को किराए पर दिया था। इस शख्स ने पूरे घर में तोड़फोड़ कर उसे नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर मेरे पैरेंट्स पर चिल्लाने लगा और हमें धमकी देने लगा। बड़ी मुश्किल से उस नेता को हम घर से निकाल सके।

गायत्री ने लिखा है कि इस तरह की गुंडागर्दी किसी पार्टी में भविष्य में नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी कि हमें कांग्रेस के नेता से अपना घर वापस लेने के लिए समाज के कुछ नामी गिरामी लोगों की मदद लेनी पड़ी। वो आदमी अब चुनाव में खड़ा है और मेरे माता-पिता को डर है कि ये नेता अगर जीत गया, तो आगे उन्हें और परेशान कर सकता है। गायत्री ने लिखा कि कांग्रेस राजनीतिक रूप से विकल्प बनना चाहती है, लेकिन अगर सिर्फ गुंडागर्दी ही उसके नेता करते रहेंगे, तो इस देश के लिए काफी कम उम्मीद बची है।

गायत्री के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर तमाम लोगों ने उन्हें सलाह दी है कि आगे से कभी किसी नेता को अपना घर किराए पर मत दें। इसके अलावा एक व्यक्ति ने उन्हें बताया है कि उसके साथ ही अन्नाद्रमुके के सीएम रहे ओ पन्नीरसेल्वम के रिश्तेदार ने किस तरह दुर्व्यवहार किया था। बहरहाल, लेखिका ने अपने ट्वीट में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को भी टैग किया है। अब देखना ये है कि लेखिका के माता-पिता को धमकी देने और उनके घर पर गुंडई दिखाने वाले कांग्रेस नेता पर पार्टी क्या कार्रवाई करती है।