नई दिल्ली। उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। बादल फटने, भारी बारिश से आई बाढ़ के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जान गवांने वालों की संख्या 40 तक जा पहुंची है। सरकार की ओर से प्रभावित लोगों के लिए मदद का ऐलान किया गया है। नैनीताल और अन्य क्षेत्रों के वीडियो भी सामने आए हैं जहां सड़कें, पुल सभी बहते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही रेल की पटरियों का हाल भी बेहाल हो गया है।
नैनीताल के कई इलाकों में जलभराव
#WATCH उत्तराखंड: उत्तराखंड के कई ज़िलों में भारी बारिश हो रही है। इस दौरान नैनीताल के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। (वीडियो मॉल रोड इलाके का है।) pic.twitter.com/fUJgQWN41Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021
हल्द्वानी में रेलवे लाइन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त
#WATCH उत्तराखंड: हल्द्वानी में गौला नदी के पास काठगोदाम और दिल्ली को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का एक हिस्सा आज भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। #UttarakhandRains pic.twitter.com/CUz5jqHLCL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021
नानक सागर बांध के सभी गेट खोल दिए गए
#WATCH उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में भारी बारिश के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते नानक सागर बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं। pic.twitter.com/MtW636xvbC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021
लामबगड़ नाले में फंसी कार
#WATCH बद्रीनाथ: लामबगड़ नाले में बाढ़ के पानी में फंसी कार से BRO(सीमा सड़क संगठन) ने यात्रियों को बचाया। pic.twitter.com/w2nRvxi6Qr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021
कोच्चि में दमालयार बांध के खोले गए दो गेट
#WATCH केरल: कोच्चि में बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने के बाद इदमालयार बांध के दो गेट खोले गए हैं। pic.twitter.com/zUjQqQdsHD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021
मोहान में कोसी नदी का पानी घुसा
#WATCH उत्तराखंड: रामनगर से रानीखेत जाने वाले मार्ग पर मोहान में लेमन ट्री रिसोर्ट में कोसी नदी का पानी घुसने से करीब 100 लोग फंसे हैं।
ये सभी लोग सुरक्षित हैं और उनको वहाँ से रेस्क्यू करने के प्रयास जारी हैं: डीजीपी अशोक कुमार pic.twitter.com/netmGzasl7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021
रामगढ़ के एक गांव में बादल फटा
उत्तराखंड: नैनीताल ज़िले के रामगढ़ के एक गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है।
कुछ घायलों को बचा लिया गया है, घटनास्थल पर उपस्थित लोगों की कुल संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है: नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी pic.twitter.com/yuRBjLnmZs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021
नैनीताल झील ओवरफ्लो हुई सड़कों पर पानी भरा
#WATCH उत्तराखंड: नैनीताल झील ओवरफ्लो होने के चलते नैनीताल की सड़कों पर पानी भर गया है। इमारतों और घरों में भी जलभराव देखा जा रहा है। क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है। pic.twitter.com/zdJ8M7tZ8W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021