newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लाइव डिबेट में रुबिका लियाकत ने AAP नेता संजय सिंह का कर दिया छीछालेदर, ट्विटर पर लोगों ने लिए मज़े

Farmers Protest: कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने के लिए दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन शनिवार को 24वें दिन भी जारी है।सरकार और किसान संगठनों (farmers group) के बीच कई राउंड की वार्ता हुई लेकिन यह बेनतीजा रही।

नई दिल्ली। कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने के लिए दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन शनिवार को 24वें दिन भी जारी है।सरकार और किसान संगठनों (farmers group) के बीच कई राउंड की वार्ता हुई लेकिन यह बेनतीजा रही। नए Farm laws को रद्द करने पर किसान डटे हुए हैं जबकि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मीडिया के माध्यम से किसान को बातचीत के लिए लगातार आह्वान कर रहे हैं। वहीं किसान आंदोलन को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार इसे मुद्दा बनाने की कोशिश में लगी हुई है और केंद्र सरकार पर हमला कर रही है। उधर कई चैनलों पर कृषि आंदोलन को लेकर लगातार डिबेट हो रही है।

Farmers protest

इसी क्रम में एबीपी न्यूज़ पर ‘मोदी के किसान सम्मेलन से दूर होगा ‘कन्फ्यूजन’?’ डिबेट रखी गई। इस बहस में न्यूज एंकर रुबिका लियाकत और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह बीच जमकर बहस हुई। बहस के दौरान एंकर ने आप नेता संजय सिंह को जमकर लताड़ लगाई। साथ ही ऐसा प्रश्न पूछ लिया जिसका संजय सिंह के पास कोई जवाब नहीं था।

sanjay singh

एंकर रुबिका लियाकत ने कृषि कानूनों को काला कानून बता रहे संजय सिंह से पूछा कि जब कृषि कानून किसान विरोधी है तो फिर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में नवंबर 23, 2020 को नोटिफाई कर लागू क्यों किया? ये सवाल सुनते ही आप नेता संजय सिंह बौखला गए और टीवी एंकर को जवाब देने के बजाय आक्रामक हो गए। इतना ही नहीं संजय सिंह टीवी एंकर को धमकाते हुए मोदी और अडानी तक का नाम बहस के बीच लेने लगे और एबीपी न्यूज़ चैनल को बिकाऊ कहने लगे।

संजय सिंह ने रुबिका लियाकत पर आरोप लगाया कि वो मोदी के लिए काम कर रही हैं, मोदी का चैनल चला रही हैं और अडानी के साथ मिली हुई हैं। यही नहीं, AAP नेता ने यहां तक कह दिया कि वो अडानी के गुलामों के पक्ष में बोल रही हैं। इस पर रुबिका ने कहा कि इससे उन्हें क्यों परेशानी हो रही है?

जिसके बाद रुबिका लियाकत ने भी संजय सिंह के ही अंदाज में उन्हें जवाब दिया। रुबिका लियाकत ने कहा, ‘आप मेरे चैनल पर आए हैं और इज्जत के साथ अपनी बात को रखिए। यहां पर बैठकर मुझे ज्ञान मत दीजिए। आप जिनकी गुलामी कर रहे हैं उनकी बात करिए, मैं देश की गुलामी कर रही हूं, हिंदुस्तान की गुलामी कर रही हूं।’

rubika

देखिए लोगों ने ऐसे लिए मजे 

वहीं इस डिबेट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कृषि कानून पर सरकार को घेरने वाले संजय सिंह की लोगों ने जमकर फजीहत कर डाली। लोगों ने अपनी राय रखते हुए आप सांसद संजय सिंह की जमकर क्लास लगा डाली।

 

वहीं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी इस डिबेट का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। उन्होंने संजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, एक सीधा सवाल और संजय सिंह की धज्जियां उड़ गई।