newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia Ukraine War: यूक्रेन का बड़ा दावा, युद्ध में रूस के मेजर जनरल आंद्रोई सुखोवेत्सिकी की हुई मौत

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन की ये जंग खतरनाक मोड़ पर पहुंची है। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर लिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन से रूसी सेना की वापसी का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। अब ये जंग खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर लिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन से रूसी सेना की वापसी का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है।

Live Updates:

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ऑपरेशन गंगा के तहत 18,000 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित भारत लाया जा चुका है। बीते 24 घंटो में 15 फ्लाइटे भारत आई हैं। अगले 24 घंटो के लिए 18 फ्लाइटों को यूक्रेन भेजा जाएगा। उड़ानों की यह संख्या उन बड़ी संख्या में भारतीयों को दर्शाती है जो यूक्रेन से पार कर गए हैं और अब पड़ोसी देशों में हैं। हम इन सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के प्रयास कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया, “हंगरी के विदेश और व्यापार मंत्री पीटर सज्जीजार्टो के साथ बैठक की। पीटर सज्जीजार्टो ने 2,000 से अधिक छात्रों को वापस भारत पहुंचाने में मदद की है और हर तरह से हमारी मदद कर रहे हैं।

युद्ध में रूस के मेजर जनरल की मौत

रूस और यूक्रेन युद्ध का आज आठवां दिन है। यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है कि, युद्ध में रूस के मेजर जनरल आंद्रोई सुखोवेत्सिकी की मौत हो गई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति की रूसी सैनिकों को चुनौती

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को पीछे हटने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में लगभग 9,000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। उन्होंने कहा, “हमारा देश सैनिकों के शवों में नहीं ढंकना चाहता। घर जाओ।”

ukraine president

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने यूक्रेन से भारत लौट रहे छात्रों से स्लोवाकिया में की मुलाकात। स्लोवाकिया से छात्रों को भारत के लिए किया रवाना।

ukraine presidentखारकीव को भारी नुकसान

रूसी सेना के लगातार हमलों के बाद यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव को भारी नुकसान पहुंचा है। सकड़ों घर जलकर खाक हो गए है और एक स्कूल की इमारत पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

खारकीव में 34 नागरिकों की मौत

यूक्रेन का कहना है कि रूसी हमलों में खारकीव क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर 34 नागरिक मारे गए हैं। वहीं, मारियुपोल शहर में पानी और बिजली की किल्लत हो गई है।


जंग पर MEA की सलाहकार समिति की बैठक

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बताया कि, अभी-अभी यूक्रेन के घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति ने की बैठक पूरी की। जयशंकर ने कहा कि मुद्दे के सामरिक और मानवीय पहलुओं पर अच्छी चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया छात्रों का स्वागत

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों ने पोलैंड से दिल्ली पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद रहे।

रूस ने पश्चिमी देशों को आगे नहीं बढ़ने की दी चेतावनी

इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने गुरुवार को रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव के हवाले से कहा कि मॉस्को ने पश्चिमी देशों को यूक्रेन की मदद के लिए आगे नहीं बढ़ने की चेतावनी दी है।