newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ताजमहल में घुसकर फहराया भगवा झंडा, किया शिव चालीसा का पाठ, चार गिरफ्तार

Taj Mahal: गौरव ठाकुर का कहना है कि इससे पहले दशहरा पर भी उन्होंने ताजमहल(Tajmahal) में भगवा ध्वज फहराया था। तब उसने पूर्व में भी तीन-चार बार ताजमहल में भगवा ध्वज फहराने का दावा किया था।

नई दिल्ली। प्यार की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल में सोमवार को तमाम पाबंदी के बाद भी कुछ लोग अंदर घुस गए और वहां भगवा झंडा लहराने लगे। इसके अलावा इन लोगों ने वहां शिव चालीसा का पाठ भी किया। बता दें कि इनकी इस हरकत के बाद ताजमहल की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों ने चार लोगों को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि पकड़े गए चार लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके साथ ही इनको गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि आगरा के ताजमहल में सोमवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष गौरव ठाकुर अपने आधा दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ ताजमहल पहुंचे थे। उन्होंने वहां भगवा ध्वज फहराने के साथ शिव चालीसा का पाठ किया।

tajmahal

मीडिया में इस घटना के दो वीडियो भी वायरल हुए, जिनमें एक वीडियो 23 सेकेंड और दूसरा 14 सेकेंड का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ताजमहल के उद्यान में बेंच पर बैठे और आसपास खड़े आधा दर्जन युवक जेब से भगवा ध्वज निकालते हुए उसे फहरा रहे हैं और साथ में शिव चालीसा का पाठ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को बनाने वाले युवक की आवाज भी सुनाई दे रही है। इसके अलावा एक 12 सेकेंड का वीडियो ताजमहल से लाइव का है। इसमें युवा हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।

इंस्पेक्टर ताजगंज उमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ताजगंज निवासी गौरव ठाकुर, अकोला निवासी रिषी लवानिया, सिकंदरा निवासी सोनू बघेल के साथ मुजफ्फरनगर निवासी विशेष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सीआइएसएफ की तहरीर पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

tajmahal bhagawa

वहीं गौरव ठाकुर का कहना है कि इससे पहले दशहरा पर भी उन्होंने ताजमहल में भगवा ध्वज फहराया था। तब उसने पूर्व में भी तीन-चार बार ताजमहल में भगवा ध्वज फहराने का दावा किया था। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता ताजमहल को शिव मंदिर तेजोमहालय मानते हैं।