नई दिल्ली। अपने तीखे बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले शिवसेना के नेता संजय राउत इन दिनों अपनी बेटी की शादी में व्यस्त चल रहे हैं। उनके घर में शादी से जुड़े कार्यक्रम और रस्में निभाई जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर इन्हीं किसी कार्यक्रम के दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में संजय राउत खुशी से झूमते-नाचते दिखाई दे रहे हैं। बता दें, बीते दिन रविवार को राउत की बेटी का संगीत समारोह था जिसका ये वीडियो वायरल हो रहा है। यहां खास बात ये है कि वायरल हो रहे वीडियो में संजय राउत एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले के साथ मस्ती में झूम रहे हैं। राउत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
क्या है वीडियो में…
वायरल हो रहे वीडियो में संजय राउत और सुप्रिया सुले ‘लेंबर्गिनी चलाई जाने हो’ गाने पर थिरक रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कुछ देर बाद राउत की पत्नी वर्षा और सुप्रिया के पति भी उनके साथ आकर डांस करने लगते हैं। इस वीडियो में मस्त होकर झूम रहे राउत के चेहरे पर बेटी में शादी की खुशी साफ झलक रही है।
लंबोर्गिनी चलाई जाने ओ…लेकीच्या लग्नात संजय राऊतांचा सुप्रिया सुळेंसोबत डान्स#SanjayRaut #SupriyaSule #ViralVideo pic.twitter.com/KjS8QDhMnd
— Mumbai Tak (@mumbaitak) November 28, 2021
बता दें, शिवसेना के नेता संजय राउत अक्सर अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लोगों की नजरों में राउत की छवि एक गंभीर नेता की मानी जाती है। ऐसे में उनका ये वायरल हो रहा वीडियो देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं। कुछ लोगों का राउत के इस वीडियो को देखकर कहना है कि भला बेटी की शादी में कौन न खुश हो?।
ट्विटर पर मिल रहे ऐसे रिएक्शन
गलत कर रहा है दूसरे के पत्नी के साथ अपने पति का मजा लेता है
— Vijay Thakur (@Vijay90j) November 29, 2021
Naughty boy
— Raj (@Union16257258) November 29, 2021
संजू भाऊ (Rocks)
— Sarveshwar Nerkar (@SarveshwarNerk3) November 28, 2021
सप्त तरांकित हॉटेल मध्ये खर्च करण्यासाठी संपादकांना पैसा येतो कुठून? सामना पण 4थ पे कमिशन देतो का? pic.twitter.com/WeV7GUVUQm
— Suwarna M (@neckboutique) November 28, 2021
— Amol Mehare (@amol_mehare) November 28, 2021
Are waa
— Lokmaan Kunwar (@LokmaanKunwar24) November 28, 2021